फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Masters Cricket Academy won the match

Faridabad News: मास्टर्स क्रिकेट अकादमी ने जीता मुकाबला

Sun, 01 Mar 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Masters Cricket Academy won the match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-78 स्थित मास्टर्स क्रिकेट मैदान पर शनिवार को मास्टर्स क्रिकेट अकादमी और एफसीएससी क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। 20 ओवर के इस मुकाबले में मास्टर्स अकादमी ने एफसीएससी क्लब को आसानी से 25 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मास्टर्स अकादमी की टीम 18.6 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई एफसीएससी की टीम 17.3 ओवर में सिर्फ 122 रन पर ऑल आउट हो गई।


मास्टर्स अकादमी की ओर से रंजीत कुमार ने 45 और लक्ष्य शर्मा ने 24 रन की पारी खेली। एफसीएससी क्लब की ओर से मुकेश, अंश, निकुंज, ध्रुव और मंजीत ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई एफसीएससी क्लब के लिए आशीष शर्मा ने 48 और दिनेश सोलंकी ने 29 रन बनाए, पर अन्य कोई खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका। मास्टर्स अकादमी की ओर से विक्रम, दीपांशु और हिमांशु ने दो-दो विकेट लिए। 45 रन बनाने वाले रंजीत कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed