फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Manish and Pranav to aim for medals at the Asian Para Games

Faridabad News: एशियन पैरा गेम्स में पदक के लिए निशाना लगाएंगे मनीष और प्रणव

Fri, 16 Oct 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Manish and Pranav to aim for medals at the Asian Para Games
मनीष नरवाल 10 मीटर एयर पिस्टल और प्रणव क्लब थ्रो व डिस्कस थ्रो में दिखाएंगे दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियन पैरा गेम्स में फरीदाबाद के दो खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतने के इरादे से उतरेंगे। दो बार पैरालंपिक पदक जीत चुके मनीष नरवाल और क्लब थ्रो में एशियन रिकॉर्ड बनाने वाले प्रणव सूरमा का भारतीय टीम में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी बुधवार को जापान के लिए रवाना हो गए। दिल्ली एयरपोर्ट पर परिजनों ने उन्हें विदा किया और बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं।

मनीष नरवाल 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में निशाना लगाएंगे, जबकि प्रणव क्लब थ्रो और डिस्कस थ्रो में चुनौती पेश करेंगे। मनीष लगातार तीसरी बार पैरा एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगे। वहीं, प्रणव दूसरी बार इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत की है। खेल विभाग के उपनिदेशक गिर्राज सिंह भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए जापान जाएंगे।
विज्ञापन


पिता ने घर बेचकर बेटे के सपने को दिए पंख

मनीष नरवाल बचपन से ही एक हाथ से दिव्यांग हैं। उनके पिता दिलबाग सिंह नरवाल बेटे के भविष्य को लेकर चिंतित रहते थे। परिजनों की सलाह पर उन्होंने मनीष को शूटिंग का अभ्यास करवाना शुरू किया। बेटे को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अपना घर तक बेच दिया। मनीष ने मेहनत से शूटिंग में अलग पहचान बनाई। वर्ष 2018 में जकार्ता पैरा एशियन गेम्स में उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण और 50 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता था। वर्ष 2024 में चीन में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया। वह पैरालंपिक में भी दो पदक जीत चुके हैं। उनके निजी कोच दीपक सिंह भी उनके साथ जापान गए हैं। पिता को इस बार भी बेटे से पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रणव ने बनाया था एशियन रिकॉर्ड

स्प्रिंगफील्ड कॉलोनी निवासी प्रणव सूरमा हादसे के कारण व्हीलचेयर पर हैं। उन्होंने वर्ष 2024 के पैरा एशियन गेम्स में क्लब थ्रो स्पर्धा में 30.01 मीटर थ्रो कर नया एशियन रिकॉर्ड बनाया था। इसके अलावा पैरालंपिक में वह रजत पदक भी हासिल कर चुके हैं। अब वह दूसरी बार प्रतियोगिता में उतरकर अपने प्रदर्शन को बेहतर करने और देश के लिए पदक जीतने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed