फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Major fire in NIT-1 market; goods in three shops guttedMajor fire in NIT-1 market; goods in three shops gutted

Faridabad News: एनआईटी-एक मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानों का सामान जला

Fri, 16 Oct 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Major fire in NIT-1 market; goods in three shops guttedMajor fire in NIT-1 market; goods in three shops gutted
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन

पांच से छह दमकल गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी-एक मार्केट में मंगलवार रात कपड़े की दुकानों में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की लपटें देखते ही देखते तीन मंजिल तक पहुंच गईं और आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन दुकानों में रखे कपड़े और अन्य सामान जल गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की पांच से छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभी आग लगने से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।


वार्ड नंबर-13 के पार्षद हरिकिशन गिरोटी और कालू पहलवान ने बताया कि रात करीब 10:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआत में फेसीनो नाम की कपड़े की दुकान में आग लगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, उस समय मार्केट में बिजली नहीं थी। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुकानों में एलिवेशन का काम हुआ था। आग लगने के बाद लपटें तेजी से ऊपर की ओर बढ़ीं और तीन मंजिल तक पहुंच गईं। धुआं और आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। आग की लपटें दूसरी तरफ स्थित आहूजा हट नाम की कपड़े की दुकान तक पहुंच गईं। इससे वहां भी सामान जल गया। आग की चपेट में कुल तीन दुकानों का सामान आने की बात सामने आई है। त्योहार का सीजन होने के कारण दुकानदारों ने दुकानों में बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य सामान रखा हुआ था। आग से उन्हें भारी नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed