फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mahila Congress protests against gang rape incident

Faridabad News: सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 31 Dec 2025 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Mahila Congress protests against gang rape incident
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। फरीदाबाद में चलती कार में महिला के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है। इस जघन्य अपराध के विरोध में बुधवार को बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। पीसीसी डेलिगेट एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रियंका मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बल्लभगढ़ स्थित भाजपा विधायक कार्यालय के सामने भाजपा सरकार का पुतला फूंका और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रियंका मनोज अग्रवाल ने कहा कि फरीदाबाद में हुई यह अमानवीय घटना पूरे देश को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की लचर कानून व्यवस्था और अपंग प्रशासनिक तंत्र के चलते जिले में महिला अपराध तेजी से बढ़े हैं। नए साल के दौरान पुलिस द्वारा हाई अलर्ट के दावों के बीच शहर के बीचों-बीच चलती कार में महिला को घंटों बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना होना सरकार की विफलता को उजागर करता है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में महिला कांग्रेस महासचिव सोनू अहलावत, गजना लांबा, ब्लॉक अध्यक्ष अनीता शर्मा, सेवादल प्रदेश सचिव सगीरन खान, नसीमा शेख, धर्मवती, मंजू, सरोज भाटी, आशा अग्रवाल, सुनीता पांचाल, मोनिका मित्तल, रेखा प्रधान, प्रीति सैनी, दीप्ति शर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed