{"_id":"6ad51c311de9fcd0350e36ae","slug":"maharaja-agrasen-jayanti-celebrated-with-great-enthusiasm-in-sector-2-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83094-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-2 में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-2 में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की जयंती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। वैश्य समाज सेक्टर-2 की ओर से सामुदायिक भवन में महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह में भाजपा नेता अमन गोयल ने समाज की संस्था को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके साथ सेक्टर-2 में महाराजा अग्रसेन भवन के निर्माण के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। इस घोषणा से समाज के लोगों में भवन निर्माण की उम्मीद जगी।
समारोह का शुभारंभ बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने दीप जलाकर किया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल विदेश से वीडियो संदेश के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और समाज के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अन्य गतिविधियों के जरिये महाराजा अग्रसेन के विचारों को याद किया गया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने वीडियो संदेश में कहा कि महाराजा अग्रसेन का ‘एक रुपया, एक ईंट’ का सिद्धांत समाज में सहयोग, समानता और परोपकार की भावना को मजबूत करता है। उनके विचार हमें सिखाते हैं कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चलना और जरूरतमंदों की मदद करना सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के आयोजन में संस्था के महासचिव अजय गोयल, कैशियर पवन गुप्ता, उपप्रधान पवन गोयल, शिक्षक राकेश गर्ग, राजीव गोयल (रज्जी), विजय सिंगला सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।