फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Machines will clean the main roads in Punhana.

Faridabad News: पुन्हाना में मशीनों से होगी मुख्य मार्गों की सफाई

Mon, 16 Mar 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Machines will clean the main roads in Punhana.
-, ढाई करोड़ की योजना से बदलेगी शहर की सूरत, टेंडर प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

गुरुदत्त भारद्वाज

पुन्हाना। शहर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगरपालिका प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब शहर के मुख्य मार्गों की सफाई पारंपरिक तरीके की बजाय आधुनिक मशीनों के जरिए की जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। योजना के तहत टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही टेंडर जारी कर सफाई कार्य मशीनों के माध्यम से शुरू कराया जाएगा।
यह टेंडर पांच वर्षों के लिए दिया जाएगा, जिससे शहर में लंबे समय तक सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी। नगरपालिका अधिकारियों का कहना है कि शहर की आबादी और वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके कारण मुख्य मार्गों पर धूल, कचरा और गंदगी की समस्या बढ़ती जा रही है। अब तक सफाई कर्मचारी झाड़ू के माध्यम से सफाई करते थे, लेकिन इससे पूरी तरह प्रभावी परिणाम नहीं मिल पाते थे। कई बार मुख्य सड़कों पर धूल उड़ने और कचरे के जमा रहने से स्थानीय लोगों व दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

इसी समस्या को देखते हुए नगरपालिका ने मशीनों के माध्यम से सफाई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। योजना के तहत मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों का उपयोग किया जाएगा, जो मुख्य मार्गों से धूल और कचरे को तेजी से साफ करने में सक्षम होंगी। इन मशीनों से कम समय में बड़े क्षेत्र की सफाई संभव हो सकेगी और शहर की सड़कों पर स्वच्छता का स्तर भी बेहतर होगा। इस योजना के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। फिलहाल टेंडरिंग प्रक्रिया चल रही है और जैसे ही प्रक्रिया पूरी होगी, ठेकेदार को काम सौंप दिया जाएगा। इसके बाद मशीनों के माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों की नियमित सफाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
शहर के मुख्य मार्गों को मिलेगी प्राथमिकता :
नगरपालिका प्रशासन के अनुसार योजना के तहत सबसे पहले शहर के व्यस्त और प्रमुख मार्गों की सफाई मशीनों से की जाएगी। इनमें बाजार क्षेत्र, मुख्य चौक-चौराहे और प्रमुख सड़कों को शामिल किया जाएगा, जहां वाहनों और लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। मशीनों से सफाई होने के बाद सड़कों पर धूल कम उड़ेगी और वातावरण भी साफ-सुथरा रहेगा।

दुकानदारों और राहगीरों को मिलेगा लाभ :

स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि यदि सड़कों की सफाई मशीनों से नियमित रूप से होती है तो इससे काफी राहत मिलेगी। दुकानदारों का कहना है कि कई बार सड़क पर जमा धूल दुकानों के अंदर तक पहुंच जाती है, जिससे सामान खराब होने का डर बना रहता है। मशीनों से सफाई होने पर यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल :

नगरपालिका का कहना है कि मशीनों से सफाई शुरू होने से शहर में स्वच्छता अभियान को भी मजबूती मिलेगी। इससे शहर की छवि भी बेहतर होगी और लोगों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। प्रशासन का मानना है कि यदि यह योजना सफल रहती है तो भविष्य में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की व्यवस्था लागू की जा सकती है।

--------------------------

शहर की सड़कों पर अक्सर धूल और कचरा जमा रहता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। यदि नगरपालिका मशीनों के जरिए नियमित सफाई कराएगी तो इससे शहर साफ-सुथरा रहेगा और लोगों को राहत मिलेगी।


सुरेन्द्र आर्य, शहरवासी

--------------

बाजार क्षेत्र में रोजाना काफी भीड़ रहती है और सफाई सही तरीके से नहीं हो पाती। मशीनों से सफाई होने पर सड़कों पर धूल कम उड़ेगी और ग्राहकों के लिए भी बेहतर माहौल बनेगा।

संजय सिंगला, शहरवासी

-----------------

शहर को साफ रखने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल जरूरी है। मशीनों से सफाई शुरू होना अच्छी पहल है, इससे पुन्हाना शहर की छवि भी बेहतर होगी।

इरशाद खान, शहरवासी

-----------------

कई बार सड़कों पर जमा कचरे और धूल के कारण चलना भी मुश्किल हो जाता है। अगर नियमित रूप से मशीनों से सफाई होगी तो शहर के लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा।

यशपाल, शहरवासी

--------------------

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही मशीनों के माध्यम से सफाई कार्य शुरू करा दिया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि आने वाले समय में शहर की सडकों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जाए, ताकि शहरवासियों को साफ-सुथरा वातावरण मिल सके।

साहिल धनखड़, सचिव नगर पालिका, पुन्हाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed