फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   looted lakhs

तीन घर व दुकान में लाखों की चोरी

Fri, 25 Oct 2019 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
looted lakhs
फरीदाबाद। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के तीन मकान व एक दुकान से चोर लाखों रुपये के आभूषण समेत नकदी लेकर चंपत हो गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस में की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सेंट्रल थाना क्षेत्र के सेक्टर-15 में रहने वाले जसकरण सन्चेती ने शिकायत में बताया कि वह करीब 15 साल से एक ही मकान में रह रहे हैं। बुधवार को वह अपनी पत्नी को लाने देहरादून गए थे। यहां से वापस आए तो उनके घर का ताला टूटा पड़ा था। कमरे का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि घर से करीब तीन लाख रुपये के आभूषण व नकदी चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

दूसरी वारदात तिगांव के दलेलगढ़ स्थित एक शराब की दुकान में हुई है। संचालक मुकेश पुत्र किशन ने बताया कि दुकान का ताला तोड़ कर चोर बीस हजार रुपये नकद समेत एक बैट्री, इंवर्टर, चार पेटी शराब, पांच पेटी बीयर चोरी कर ले गए। तीसरी वारदात सारन थाना क्षेत्र के नगला एंक्लेव निवासी सुशील कुमार के घर हुई है। उनके घर से करीब 65 हजार रुपये नकद समेत एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी हुए हैं। चौथी वारदात सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के राजीव कॉलोनी में रज्जाक खान के घर हुई है। उनके घर से दो मोबाइल फोन, सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। पुलिस सभी मामलों में शिकायत दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed