{"_id":"6a68f8985f8aab44160c29a7","slug":"long-queues-of-patients-at-the-orthopedics-opd-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76015-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हड्डी रोग ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हड्डी रोग ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार
विज्ञापन
पुरानी चोट और मांसपेशियों के दर्द से परेशान सबसे ज्यादा मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल की हड्डी रोग ओपीडी में इन दिनों मरीजों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा मरीज पुरानी चोट के बाद होने वाले दर्द और हड्डियों व मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं का इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा ऑटोइम्यून बीमारी से पीड़ित मरीज भी जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत लेकर अस्पताल आ रहे हैं। ओपीडी के बाहर मरीजों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।
ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे बुजुर्ग मरीज रमन मोहन ने बताया कि वह गठिया से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है। बीमारी के कारण जोड़ों में दर्द और अन्य परेशानियां बनी रहती हैं। उन्होंने बताया कि उम्र अधिक होने के कारण अस्पताल आने-जाने में परेशानी होती है, लेकिन इलाज जारी रखने के लिए अस्पताल आना पड़ता है।
वहीं, बुजुर्ग मरीज मार्कण्डेय अदलखा ने बताया कि हड्डियों और मांसपेशियों से जुड़ी परेशानी के कारण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल आना पड़ता है। ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण कई बार अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
बीके नागरिक अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि हड्डी रोग ओपीडी में सबसे अधिक मरीज पुरानी चोट के बाद होने वाले दर्द, हड्डियों और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा ऑटोइम्यून बीमारियों से पीड़ित मरीज भी जोड़ों के दर्द, सूजन और अकड़न की शिकायत लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी चोट के बाद लंबे समय तक दर्द रहने पर मरीज को इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
इन दिनों अस्पताल में पुरानी चोट और ऑटोइम्यून बीमारियों के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इन बीमारियों का इलाज कभी-कभी लंबा चलता है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में फॉलोअप वाले मरीज भी होते हैं। भीड़ को देखते हुए अस्पताल में हड्डी रोगियों के लिए दो कक्ष में ओपीडी संचालित की जा रही है।-डॉ. रवि शंकर गौड़, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ