{"_id":"6ac13b16b2a02c821a0891e7","slug":"loan-sharks-held-a-pistol-to-the-victim-and-forced-him-to-sign-six-blank-cheques-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81704-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सूदखोरों ने पिस्टल तानकर साइन कराए छह ब्लैंक चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सूदखोरों ने पिस्टल तानकर साइन कराए छह ब्लैंक चेक
विज्ञापन
आरोपी व उसके बाउंसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में अत्यधिक ब्याज पर पैसे देकर पीड़ित और उसकी पत्नी से गनपॉइंट पर छह खाली चेक और स्टांप पेपर पर दस्तखत करवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़ित सुमित गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते वर्ष उन्हें पैसों की जरूरत थी। उन्होंने आरोपी रमन कुमार से 10 से 15 प्रतिशत मासिक ब्याज की दर पर एक लाख रुपये लिए थे। वह मूल राशि से अधिक कुल 1.45 लाख रुपये आरोपियों को चुका चुके हैं लेकिन आरोपी रमन उनके दिए पैसे को केवल ब्याज में कटना बता रहा था। आरोप है कि आरोपी रमन ने अपने साथ जैद नाम के बाउंसर को रखा हुआ है। जुलाई 2025 में आरोपियों ने डरा-धमकाकर पीड़ित से खाली स्टांप पेपर पर दस्तखत करवा लिए थे। इसके बाद दिसंबर 2025 में आरोपी रमन ने पीड़ित को अपने घर बुलाया और दोनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की थी। आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित की कनपटी पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित व उनकी पत्नी की बैंक चेक बुक मंगवाई। आरोपियों ने गनपॉइंट पर कुल छह ब्लैंक चेक पर पीड़ित और उनकी पत्नी के हस्ताक्षर करवा लिए थे। इसके बाद आरोपी इन चेकों के जरिए अलग-अलग राज्यों से झूठे केस दर्ज कराने और जान से मारने की धमकी देकर 2.5 लाख रुपये और मांगने लगे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि एसजीएम नगर थाना ने पीड़ित सुमित गुप्ता की शिकायत पर दो अक्तूबर को आरोपी रमन और उसके बाउंसर जैद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।