{"_id":"5da9fdcb8ebc3e01830a2b0f","slug":"karva-chauth-news-faridabad-news-noi4681894176","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ के दिन पत्नी की गला दबा कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ के दिन पत्नी की गला दबा कर हत्या
विज्ञापन
मृतका रोशनी की फाईल फोटो ।
- फोटो : Faridabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में एक पति ने करवाचौथ पर पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आरोपी क ी मां व भाई को भी हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से मथुरा के दौताना गांव निवासी मृतका रोशनी के मौसा रमेश ने बताया कि रेखा व रोशनी दोनों बहनों की शादी दयालपुर के रहने वाले कुलदीप व प्रदीप के साथ इसी साल 12 मई को हुई थी। दोनों का यह पहला करवाचौथ था। पुलिस ने बताया कि एक दिन पहले पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी शराब पीकर रोशनी के साथ मारपीट करता था। बृहस्पतिवार को भी प्रदीप शराब पीकर आ गया।
इस बात पर उसका रोशनी से विवाद हो गया और वह मारपीट करने लगा। बड़ी बहन रेखा व उसके पति कुलदीप ने बीच-बचाव किया तो मां ने हस्तक्षेप कर दोनों को कमरे में भेज दिया। आरोप है कि मां ने बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद बेटे के साथ मिलकर रोशनी की गला दबाकर हत्या कर दी। रेखा ने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। सुबह करीब आठ बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।