फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Candy Baba fraudulent of crores arrested from Punjab

करोड़ों की ठगी का आरोपी कैंडी बाबा गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज हैं मामले

Tue, 09 Jun 2020 05:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2020 05:06 AM IST
विज्ञापन
Candy Baba fraudulent of crores arrested from Punjab
कैंडी बाबा - फोटो : Amar Ujala
हरियाणा समेत कई राज्यों में ठगी का मकड़जाल फैलाकर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले राजेश उर्फ कैंडी बाबा को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बाबा को अदालत में पेश कर 10 दिन का रिमांड लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। बाबा को पंजाब से गिरफ्तार करके लाने की बात कही जा रही है। हालांकि क्राइम ब्रांच समेत पुलिस के आला अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी जानकारी देने से बच रहे हैं। बाबा के खिलाफ फरीदाबाद के सेक्टर-17 थाना में 1.40 करोड़ रुपये की ठगी का मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे इसी मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच प्रभारी सुरेंद्र की टीम ने बाबा को गिरफ्तार किया है। बाबा के खिलाफ सेक्टर-17 थाने में 25 अप्रैल 2019 को दर्ज मामले में आरोप है कि प्रदीप नाम के एक कारोबारी को सस्ते दामों पर सोना दिलाने के नाम पर 1.40 करोड़ रुपये की ठगी की थी। बाबा ने दस लोगों के साथ ठगी का जाल बिछाकर प्रदीप को फंसाया था। प्रदीप का आरोप था कि कैथल निवासी सुरेंद्र मलिक उनके भाई का दोस्त है। वह अक्सर फरीदाबाद आता था और उनसे भी मिलता था। 
विज्ञापन


जून 2018 में सुरेंद्र उनके घर आया। उसके पास रुपयों से भरा बैग था। आरोपी ने कहा कि उसे ये रुपये सुबह किसी को देने हैं। रुपया अधिक है। इसे लेकर किसी होटल में रुकना ठीक नहीं है। अगले दिन सुरेंद्र, प्रदीप को अपने साथ लेकर सूरजकुंड पहुंचा और वहां रुपयों से भरा बैग कैंडी बाबा की गाड़ी में रखवा दिया। कैंडी बाबा के साथ ज्वैलर पारस जैन सहित कई लोग थे। प्रदीप के मुताबिक सुरेंद्र उसे झांसे में लेकर पहले 14 लाख रुपये में आधा किलो सोना मंगवाकर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह प्रदीप उनकी बातों में आता गया। प्रदीप 70 लाख रुपये देकर ढाई किलो सोना मंगवाने के लिए कहा। इस दौरान प्रदीप का एक साथी संदीप भी मौजूद था। संदीप ने भी लालच में आकर सुरेंद्र को 70 लाख रुपये देकर ढाई किलो सोना मंगाने का ऑर्डर दे दिया। इस तरह सुरेंद्र ने 1.40 करोड़ रुपये आरोपी बाबा व उसके दस साथियों ने मिलकर ठग लिए थे। इस मामले की छानबीन में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed