{"_id":"619d26bfa56f7f5e68627b47","slug":"iti-seat-faridabad-news-noi617467266","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में 46 प्रतिशत सीटों पर आज से दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में 46 प्रतिशत सीटों पर आज से दाखिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़। आईटीआई संस्थानों में करीब 46 प्रतिशत सीटें खाली हैं। इसके लिए पांचवीं कट ऑफ लिस्ट बुधवार को जारी होगी। इसमें प्रदेश के साथ अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। मंगलवार को ट्रेड में फेरबदल करने की प्रक्रिया समाप्त हो गई। जिन विद्यार्थियों ने ट्रेड में फेरबदल किया है, उनके नाम पांचवीं कट ऑफ लिस्ट में आएंगे।
आईटीआई फरीदाबाद के प्रिंसिपल गजेंद्र ने बताया कि बुधवार को आईटीआई संस्थानों में 46 प्रतिशत सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। जिनके नाम लिस्ट में होंगे, उनके फोन पर एसएमएस के जरिए जानकारी दी जाएगी। जिसके बाद विद्यार्थी 24 से 26 नवंबर तक फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए संबंधित संस्थान में जाएंगे। वेरिफिकेशन होने के बाद विद्यार्थी को फीस भरने का लिंक एसएमएस के जरिए प्राप्त होगा। जिसके बाद विद्यार्थी ऑनलाइन फीस भर सकेंगे। पांचवीं कट ऑफ लिस्ट में ओपन जनरल की सीटों के लिए एडमिशन किए जाएंगे। इसमें हरियाणा के अलावा अन्य राज्य के विद्यार्थी भी भाग लेंगे। आईटीआई मोहना की 36, आईटीआई फतेहपुर बिल्लौच की 167, आईटीआई तिगांव की 14, आईटीआई ऊंचा गांव की 96, आईटीआई फरीदाबाद की 327, आईटीआई फरीदाबाद महिला की 118 और आईटीआई पाली की 110 सीटों पर दाखिले होने हैं।