फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Instructions to increase the width of the under-construction Tigaon Firni from 22 to 33 feet

Faridabad News: निर्माणाधीन तिगांव फिरनी को 22 से बढ़ाकर 33 फीट करने के निर्देश

Thu, 01 Jan 2026 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Instructions to increase the width of the under-construction Tigaon Firni from 22 to 33 feet
गांव वालों की मांग पर मंत्री राजेश नागर ने लिया एक्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तिगांव क्षेत्र में लोगों की मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मंत्री ने निर्माणाधीन फिरनी की चौड़ाई 22 फीट से बढ़ाकर 33 फीट करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री राजेश नागर के इस फैसले से स्थानीय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में तिगांव एसबीआई बैंक से मंझावली तक फिरनी के चौड़ीकरण और पक्के निर्माण का कार्य प्रगति पर है, जिस पर लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मंझावली-यमुना पुल के चालू होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ जाएगी, जिससे भविष्य में जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में अभी से सड़क को पर्याप्त चौड़ा करना जरूरी है।
इसी मांग को लेकर जिला पार्षद अनिल पाराशर और ग्राम सरपंच वेद अधाना के साथ तिगांव के निवासियों ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात कर अपनी बात रखी। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर सड़क के चौड़ीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौजूदा निर्माण कार्य को रोके बिना, वर्तमान टेंडर राशि के भीतर सड़क को 33 फीट तक चौड़ा किया जाए। साथ ही आगे के हिस्से के लिए अलग से टेंडर प्रक्रिया अपनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा, मंत्री ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों के चलते कहीं भी यातायात बाधित न हो। इसके लिए जरूरत पड़ने पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर कंवर प्रधान, महेंद्र अधाना, सतबीर अधाना एडवोकेट, सुरेश अधाना पूर्व पार्षद, दादा रामपाल, सतीश अधाना, रतन अधाना, हरिचंद नागर, कल्याण सिंह समेत कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed