फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In some places, the abduction of Sita stirred curiosity, while elsewhere, the reunion with Bharat brought tears to people's eyes

Faridabad News: कहीं सीता हरण का कौतुहल, कहीं भरत मिलाप ने नम कीं आंखें

Thu, 15 Oct 2026 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
In some places, the abduction of Sita stirred curiosity, while elsewhere, the reunion with Bharat brought tears to people's eyes
- फरीदाबाद की रामलीलाओं में जीवंत हुए रामायण के प्रसंग, पुनीत इस्सर ने रावण के संवाद सुनाकर बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर की विभिन्न रामलीला कमेटियों के मंचों पर रामायण के प्रसंग दर्शकों को भावविभोर कर रहे हैं। कहीं रावण-शूर्पणखा संवाद और सीता हरण ने रोमांच पैदा किया, तो कहीं राम-केवट मिलन और भरत मिलाप ने भावनाओं का सागर उमड़ दिया। कलाकारों के शानदार अभिनय और दमदार संवादों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
श्री धार्मिक लीला कमेटी के मंच पर बुधवार को फिल्म अभिनेता पुनीत इस्सर पहुंचे। महाभारत में दुर्योधन की भूमिका निभा चुके पुनीत इस्सर ने रावण के संवाद सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रावण बने तेजींद्र खरबंदा ने सीता हरण का मंचन किया। शूर्पणखा की भूमिका में रिया खरबंदा, खर बने प्रवीण बत्रा और दूषण बने अमित नागपाल ने प्रभावशाली अभिनय किया।
विज्ञापन

विजय रामलीला में सीता हरण का मंचन : विजय रामलीला कमेटी के ऐतिहासिक मंच पर राम-रावण की दुश्मनी की शुरुआत और सीता हरण के प्रसंग दिखाए गए। शूर्पणखा बने अक्षय ने राम-लक्ष्मण को मोहित करने का प्रयास किया, जिसके बाद लक्ष्मण ने उसकी नाक काट दी। रावण बने चेयरमैन टेकचंद नागपाल और मारीच बने रमेश नागपाल ने अपने अभिनय से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम-केवट मिलन और भरत मिलाप ने मोहा मन :
कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल की रामलीला के पांचवें दिन राम-केवट मिलन से शुरुआत हुई और राम-भरत मिलाप के साथ लीला संपन्न हुई। राम बने अमन नेगी, लक्ष्मण बने नितिन बिष्ट, सीता बनीं चंद्रा बंगारी और केवट बने अर्जुन अधिकारी ने भूमिकाएं निभाईं। स्वर्ण कला रामलीला में केवट बने नमन शर्मा ने हास्य अभिनय से मनोरंजन किया, जबकि भरत बने प्रशांत शर्मा ने भावुक अभिनय किया।

लंका दहन से लेकर अयोध्या आगमन तक के दृश्य :
जागृति रामलीला कमेटी में हनुमान-सीता मिलन, अशोक वाटिका और लंका दहन का मंचन हुआ। हनुमान बने सिमर और रावण बने संजय भाटिया सहित कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय किया। सेक्टर-37 की सिद्ध श्री रामलीला कमेटी में कैकेयी-भरत संवाद, कौशल्या-भरत मिलन और राम-भरत मिलाप दिखाया गया। वहीं, सेक्टर-3 की रामलीला दशहरा कमेटी में गंगा दर्शन और नगर दर्शन के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। सभी मंचों पर रामायण के आदर्शों और भक्ति का संदेश गूंजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed