{"_id":"626c1a517dcc415ecd366c2a","slug":"illegal-occupants-in-khori-faridabad-news-noi6457401101","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोरी में अवैध कब्जा करने वालों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोरी में अवैध कब्जा करने वालों पर नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। अरावली वन्य क्षेत्र स्थित खोरी गांव में बार-बार अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए नगर निगम के साथ पुलिस की टीम दिन भर तैनात रहेगी। इसमें एक जेसीबी मशीन, पांच निगम कर्मी और पुलिस कर्मी शामिल हैं। टीम सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक गश्त करेगी। शुक्रवार से टीम ने गांव पर निगरानी रखना शुरू कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पिछले साल जून में खोरी गांव में निगम ने अवैैध निर्माणों पर कार्रवाई की थी। इस दौरान करीब 10 हजार मकानों को तोड़ दिया गया था। इसके बाद भी खोरी गांव में अवैध कब्जे नहीं रुक रहे हैं। मौका पाते की लोग टेंट लगा लेते हैं। ऐसे में निगम को एक-दो महीने बाद खोरी में अवैध कब्जे हटाने के लिए कार्रवाई करनी पड़ती है। निगम ने तीन दिन पहले अभियान चलाकर 300 अवैध कब्जों को हटवाया था। ऐसे में अब पुलिस और नगर निगम बार-बार अवैध कब्जे की समस्या को देखते हुए दिन में निगरानी रखने की तैयारी की है। नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह ने बताया कि नगर निगम की टीम एक जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राली के साथ खोरी में शुक्रवार से तैनात कर दी गई है। निगम के साथ पुलिस की टीम भी रहेगी। उन्होंने कहा कि पहले भी जेई क्षेत्र पर नजर रख रहे थे लेकिन अब टीम पुलिस के साथ दिनभर क्षेत्र पर नजर रखेगी। टेंट लगाने वालों को इसी दौरान जेसीबी से तोड़ कर क्षेत्र से बाहर भेज दिया जाएगा।
जैव विविधता पार्क प्रस्तावित
खोरी गांव में अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए नगर निगम खोरी गांव में चारदीवारी बनवाने जा रहा है। इसके लिए एक ठेकेदार को कार्य देने की प्रक्रिया चल रही है। सरकार की योजना है कि अरावली वन क्षेत्र स्थित खोरी गांव में निजी कंपनियों के सहयोग से जैव विविधता पार्क विकसित किया जाए। इस पर भी नगर निगम व स्मार्ट सिटी लिमिटेड काम कर रहे हैं। पहले क्षेत्र को चारों ओर से सुरक्षित करने की योजना है।