{"_id":"6155f1678ebc3e09f0590f82","slug":"husband-s-death-girl-s-ongoing-treatment-faridabad-news-noi6077994196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की मौत, बच्ची का चल रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की मौत, बच्ची का चल रहा उपचार
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में डायरिया के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को डायरिया पीड़ित एक व्यक्ति पत्नी के साथ बीके अस्पताल आ रहा था। बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पत्नी के अनुसार पांच दिन से उल्टी-दस्त की शिकायत थी।
मुजेड़ी की राधा ने बताया कि पति रवि व 7 साल की बेटी लक्ष्मी को पांच दिनों से उल्टी दस्त की शिकायत चल रही थी। पास के मेडिकल स्टोर से उपचार चल रहा था। लेकिन, देर रात दोनों की हालत खराब होने लगी। दोनों को सुबह ऑटो से बीके अस्पताल में लेकर आ रहे थे। रास्ते में पति की तबीयत ज्यादा खराब हुई और उनकी मौत हो गई। राधा ने बताया कि बेटी की हालत बीके अस्पताल में आने के बाद कुछ ठीक हुई है। वहीं पीएमओ डॉ. सविता यादव का कहना है कि इन दिनों डायरिया व वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मरीज लक्षण दिखते ही डॉक्टर को दिखाएं।
अस्पताल में नहीं है बच्चों की दवा
बीके अस्पताल में हर रोज 200 बच्चे वायरल व डायरिया का उपचार लेने के लिए आ रहे है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास ने बताया कि बच्चों को उनके द्वारा पीसीएम, सिट्राजिन व खांसी की दवा दी जा रही है। लेकिन बीके अस्पताल में बच्चों को दी जाने वाली दवा नहीं है। पीएमओ डॉ. सविता यादव ने बताया कि वेयर हाउस मे दवाइयों की डिमांड की गई है। जल्द ही आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
शहरों में फैल रहा है डेंगू
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार डबुआ कॉलोनी व सेक्टर-23 से नौ-नौ, सेक्टर-21डी व एसजीएम नगर से सात-सात और संजय कालोनी से चार, एनआइटी चार, सेक्टर-16 व 16ए, 17 से तीन-तीन डेंगू के संक्रमित पाए गए है। डिप्टी सीएमओ डॉ. रामभगत ने बताया कि इस बार डेंगू व मलेरिया के मामले सबसे ज्यादा शहरों में पाए गए है।