फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   husband killed Wife in illicit relationship with son s mother in law

समधन से इश्क में खूनी खेल: बेटे की सास के साथ थे अवैध संबंध, लुटाता था कमाई, विरोध करने पर किया पत्नी का कत्ल

Sat, 02 Jul 2022 06:42 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल। 
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 Jul 2022 06:42 PM IST
सार

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
husband killed Wife in illicit relationship with son s mother in law
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटे की सास के साथ अवैध संबंधों में रोड़ा बन रही पत्नी की गोली मारकर हत्या की वारदात सामने आई है। घटना शुक्रवार देर रात की है। आरोपी का अपनी समधन के साथ लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने अपनी लाइसेंस रिवाल्वर से अपनी पत्नी को गोली मार दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर आरोपी पति, समधन सहित चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन

डीएसपी सतेंद्र कुमार के अनुसार गांव दुर्गापुर निवासी जितेंद्र पांचाल ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा कि वे चार भाई हैं। उसके तीसरे नंबर के भाई राहुल की शादी रसूलपुर फाटक के समीप रहने वाली पुष्पा की बेटी पायल के साथ हुई। शादी के बाद पुष्षा ने उनके पिता जगदीश पांचाल के साथ अवैध संबंध बना लिए। उनकी मां राजेश अवैध संबंधों का विरोध करती तो पिता जगदीश उनके साथ मारपीट करता और बात-बात पर टॉर्चर करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया कि उसका पिता पुष्पा व उसके बच्चों को पैसे देता था। इस बात को लेकर घर में काफी विवाद होता था। पुष्पा, उसका बेटा साहिल व बेटी प्रिया कई बार उसकी मां राजेश के साथ झगड़ा कर चुके थे। वे उसकी मां को रास्ते से हटाकर जायदाद को हड़पना चाहते थे। उसका पिता जगदीश कई बार पुष्पा को बाहर घुमाने भी ले जाता था। 


 
विज्ञापन

एक जुलाई को जगदीश पुष्पा के साथ घूमकर एक सप्ताह बाद वापस लौटा था। घर आते ही जगदीश उसकी मां राजेश के साथ झगड़ा करने लगा। उसके देखते ही देखते पिता जगदीश ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उसकी मां राजेश के पेट में गोली मारी दी। गंभीर हालत में वह अपनी मां को लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन खून ज्यादा बह जाने की वजह से उसकी मां की मौत हो गई।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जगदीश, पुष्पा, साहिल व प्रिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed