{"_id":"6ad1195e4b1e16410c07d8d1","slug":"hgfd-faridabad-news-c-1-noi1012-4835473-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु मंत्र: अपने आज के कार्य आज ही पूरे करें, कल पर निर्भर न रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु मंत्र: अपने आज के कार्य आज ही पूरे करें, कल पर निर्भर न रहें
विज्ञापन
स्वाद न्यूज एजेंसी
जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए समय का सही उपयोग करना बेहद जरूरी है।
जो व्यक्ति आज के कार्य को कल पर टालने की आदत बना लेता है, वह धीरे-धीरे अपने लक्ष्य से दूर होता चला जाता है।
हमें हर काम को समय पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए और कल पर निर्भर रहने के बजाय आज की जिम्मेदारियों को आज ही निभाना चाहिए।
विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व और भी अधिक होता है। पढ़ाई, गृहकार्य, परीक्षा की तैयारी और खेलकूद जैसी गतिविधियों के लिए समय निर्धारित करना चाहिए।
विद्यार्थी प्रतिदिन का कार्य उसी दिन पूरा करते हैं, तो उन पर पढ़ाई का बोझ नहीं बढ़ता और परीक्षा के समय तनाव भी कम रहता है।
इसके विपरीत, काम को टालने से छोटी-छोटी जिम्मेदारियां भी बड़ी परेशानी बन जाती हैं।
समय कभी किसी के लिए नहीं रुकता। बीता हुआ समय वापस नहीं आता, इसलिए प्रत्येक दिन को एक नए अवसर के रूप में देखना चाहिए।
विद्यार्थियों को चाहिए कि वे दिन की शुरुआत अपने कार्यों की योजना बनाकर करें और प्राथमिकता के अनुसार उन्हें पूरा करें।
राजू सीकरी, साइंस मास्टर, जीएमएस इस्लामाबाद