फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Health deteriorating due to nine-day fast

Faridabad News: नौ दिन के उपवास रखने से बिगड़ रही सेहत

Tue, 20 Oct 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Health deteriorating due to nine-day fast
कमजोरी और चक्कर आने पर अस्पताल पहुंच रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नवरात्र में नौ दिन लगातार उपवास रखने वाले लोगों में अब कमजोरी, थकान और चक्कर आने जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। बिना नमक के व्रत रखने और खानपान में पर्याप्त पोषक तत्व नहीं लेने के कारण कुछ लोगों को लो ब्लड प्रेशर की परेशानी हो रही है। ऐसे लक्षणों के साथ मरीज बीके अस्पताल पहुंच रहे हैं।

अस्पताल में रोजाना 55 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, इनमें महिलाओं की संख्या अधिक है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहित अग्रवाल ने बताया कि लंबे समय तक उपवास रखने के दौरान शरीर में पानी और ऊर्जा की कमी होने से थकान, सिरदर्द, कमजोरी और चक्कर आने की समस्या हो रही है। खासकर बीपी और डायबिटीज से ग्रसित लोगों को अधिक समस्या हो रही है। खानपान में अचानक बदलाव और दवाइयों के समय में गड़बड़ी से उनकी परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के मुताबिक, व्रत रखने वाले लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और फल, दूध, दही व अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करें। बीपी और डायबिटीज के मरीज अपनी दवाइयां बिना चिकित्सकीय सलाह के बंद या उनमें बदलाव न करें। यदि लगातार चक्कर आएं, अत्यधिक कमजोरी महसूस हो या बेहोशी जैसी स्थिति बने, तो तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए। धार्मिक आस्था के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed