फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   gfsd

Faridabad News: पिनगवां के तीन सरकारी स्कूलों में ड्यूल डेस्क का अभाव, जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर मासूम

Thu, 15 Oct 2026 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
gfsd
- चार में से केवल एक स्कूल में पहुंचीं ड्यूल डेस्क, बच्चों ने कहा- चटाई पर बैठने से कपड़े हो जाते हैं खराब
विज्ञापन


सद्दाम हुसैन
पिनगवां। शिक्षा के बेहतर माहौल और बच्चों को सुविधाएं देने के दावे उस समय सवालों के घेरे में आ जाते हैं, जब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मासूम विद्यार्थियों को बैठने के लिए ड्यूल डेस्क तक उपलब्ध नहीं होती। पिनगवां कस्बे के तीन सरकारी स्कूलों में बच्चे आज भी जमीन पर चटाई बिछाकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विभाग को कई बार मांग भेजने के बावजूद इन स्कूलों में ड्यूल डेस्क नहीं पहुंची हैं। ऐसे में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे में चार सरकारी स्कूल संचालित हैं। इनमें प्राइमरी बॉयज स्कूल, गर्ल्स प्राइमरी स्कूल, गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। इनमें से केवल बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ही विद्यार्थियों के बैठने के लिए ड्यूल डेस्क पहुंची हैं। बाकी तीन स्कूलों के बच्चे अभी भी जमीन पर चटाई बिछाकर पढ़ाई कर रहे हैं। प्राइमरी स्कूल में 289 बच्चे पढ़ते हैं, जबकि गर्ल्स प्राइमरी स्कूल में करीब 400 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।
विद्यार्थी अनस खान, कासिम खान, नाजिम खान, मौसम खान, साजिद खान आदि ने बताया कि जमीन पर चटाई बिछाकर बैठने से उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। लंबे समय तक जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने में भी परेशानी होती है। बच्चों का कहना है कि स्कूल में ड्यूल डेस्क उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि वे आराम से बैठकर पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन


-ड्यूल डेस्क के लिए विभाग को कई बार मांग भेजी जा चुकी है। बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ड्यूल डेस्क पहुंच चुकी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही बाकी स्कूलों में भी ड्यूल डेस्क उपलब्ध होंगी, जिससे बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने की परेशानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरीश चंद, मुख्य अध्यापक ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed