फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   gfd

Faridabad News: समाधान शिविरों में पहुंचीं 13 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Thu, 15 Oct 2026 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
gfd
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बृहस्पतिवार को जिले में समाधान शिविर आयोजित किए गए। लघु सचिवालय सहित उपमंडल स्तर पर आयोजित शिविरों में कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम और एसडीएम फिरोजपुर-झिरका रुहानी ने नागरिकों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए।


शिविरों में कब्रिस्तान की पैमाइश, अवैध कब्जा हटाने, टूटी पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत, उपचार के लिए आर्थिक सहायता और पेयजल चैंबर की चारदीवारी जैसी समस्याएं उठाई गईं। जिला स्तरीय शिविर नूंह में चार, तावड़ू में तीन और फिरोजपुर-झिरका में छह शिकायतें मिलीं। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed