फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   gang who cheated on the pretext of giving jobs in AirAsia busted

Faridabad: एयर एशिया में नौकरी देने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस की गिरफ्त में पांच आरोपी

Tue, 19 Jul 2022 07:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 19 Jul 2022 07:56 AM IST
सार

साइबर थाना एनआईटी की टीम ने एक ऐसे गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है जो एयरलाइन कंपनी एयर एशिया में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

विज्ञापन
gang who cheated on the pretext of giving jobs in AirAsia busted
(सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

साइबर थाना एनआईटी की टीम ने एयरलाइन कंपनी एयर एशिया में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर देशभर में 335 वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान यूपी स्थित बिजनौर निवासी ललित, संभल निवासी मोहम्मद फईम और दिल्ली स्थित दरियागंज निवासी मुतीब अहमद, मोहम्मद फैयाज व शहबाज अहमद उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस अन्य दो ठगों की भी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि 24 जून को साइबर पुलिस थाना एनआईटी में सुभाष ने बताया था कि उसने एयरलाइन में नौकरी के लिए ऑनलाइन सर्च किया था। आरोपियों ने उससे 6.80 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू की गई। साइबर टीम ने पांच आरोपियों को उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर से गिरफ्तार कर लिया। सबसे पहले आरोपी मुतीब तथा फैयाज को 27 जून को दिल्ली शाहदरा के एक कॉल सेंटर से गिरफ्तार कर आठ दिन की रिमांड पर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर 3 जुलाई को आरोपी फईम तथा शहबाज को गिरफ्तार कर सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। आखिर में ललित को 9 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अब तक आरोपियों के 7 खातों से 50 लाख से अधिक का लेन-देन पाया गया है।  इस हिसाब से सभी वारदात में करोड़ों की ठगी का अंदेशा है। जांच अभी जारी है। 
विज्ञापन

फर्जी कॉल सेंटर चलाते थे आरोपी
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली स्थित शाहदरा में एक फर्जी कॉल सेंटर चलाते थे। एक वेबसाइट के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्ति की जानकारी एकत्रित करते थे। इसके बाद व्यक्ति से संपर्क कर उन्हें एयरलाइन कंपनी एयर एशिया में बहुत अच्छा सैलरी पैकेज का लालच देते थे। झांसे में आने के बाद फिल्मी अंदाज में नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्ति का इंटरव्यू लिया जाता था। आरोपी बताते हैं कि उनका चयन हो गया है। इसके बाद एयर एशिया का फर्जी ऑफर लेटर तैयार कर कोरियर के माध्यम से व्यक्ति के घर पहुंचा देते थे। ऑफर लेटर मिलने के बाद व्यक्ति को यकीन हो जाता था कि एयरलाइन कंपनी एयर एशिया में उसकी नौकरी लग गई है। आरोपी पंजीकरण फीस, सिक्योरिटी चार्ज, मेडिकल चार्ज और ट्रेनिंग करवाने के नाम पर अलग-अलग बहानों से पैसे मांगते रहते थे। खातों में ट्रांसफर होने के बाद मोबाइल बंद कर लेते थे। 

आपस में बंटा हुआ था सभी का काम 
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सभी का काम आपस में बांट रखा था। मोहम्मद फईम इस वारदात का मुख्य आरोपी है और कॉल सेंटर का मालिक भी। आरोपी शहबाज और ललित फर्जी बैंक खाता तथा सिम उपलब्ध करवाता था। मुतीब तथा फैयाज कॉल सेंटर में कॉल, ई-मेल तथा कंपनी का फर्जी नियुक्ति पत्र बनाने और भेजने का काम करते थे। आरोपियों के कब्जे से एक कंप्यूटर, एक लैपटॉप, दो मोबाइल, एक चेक बुक तथा 3 लाख 97 हजार रुपये बरामद हुए हैं। 

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वारदात
आरोपियों से बरामद मोबाइल की जांच में सामने आया कि आरोपी देशभर में साइबर ठगी की 335 वारदात को अंजाम दे चुके हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 118, राजस्थान में 33, तेलंगाना में 33, गुजरात में 27, दिल्ली में 24 तथा केरला की 19 मुख्य वारदात शामिल हैं। आरोपी हरियाणा में भी साइबर ठगी की 8 वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पूछताछ के बाद सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed