फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Frustrated by beating in front of police man committed suicide by hanging himself

टिंकू जिंदा होता अगर वर्दी निभाती फर्ज: गांव में दबंगों ने दो भाइयों को पीटा, एक ने पुलिस के सामने लगाई फांसी

Mon, 17 Mar 2025 07:14 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 17 Mar 2025 07:14 PM IST
सार

पीड़ित टिंकू ने बताया कि कुछ दिन पहले भी उनका आरोपियों से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि उस मामलों को लेकर थाना डबुआ में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इसी दुश्मनी में दबंगों ने उन पर हमला किया।

विज्ञापन
Frustrated by beating in front of police man committed suicide by hanging himself
पुलिस के सामने युवक ने लगाई फांसी - फोटो : freepik

विस्तार

पुलिस के सामने ही दबंगों की पिटाई से क्षुब्ध गांव भाखरी निवासी युवक ने आत्महत्या कर ली। गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद दो भाई घायल हो गए थे। पुलिस दोनों घायल भाइयों को उपचार के लिए फरीदाबाद के बीके अस्पताल लाई थी। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर युवक ने अरावली के जंगल में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। अब मामला दर्ज करने के बाद इस मामले की जांच तीन थानों की पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

गांव में की थी दबंगों ने दोनों भाई की पिटाई
गांव भांकरी में रविवार रात दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस गांव निवासी घायल दो भाई राकेश उर्फ रिंकू और सुरेश उर्फ टिंकू को बीके अस्पताल में उपचार के लिए गई। पुलिस घायलों के बयान व उपचार करवा रही थी। इसी दौरान दबंग तीरथ, गौरव, सौरव, सत्न, कपिल, (जया) सोनू, कुलदीप, मोटे अन्नू, बलवीर व अन्य ने पुलिस के सामने ही दोनों भाइयों पर दोबारा हमला कर दिया। हमले को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'पिटने के बाद दी थी पुलिस को शिकायत, कुछ नहीं हुआ'
पीड़ित टिंकू ने बताया कि कुछ दिन पहले भी उनका आरोपियों से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि उस मामलों को लेकर थाना डबुआ में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इसी दुश्मनी में दबंगों ने उन पर हमला किया। उपचार लेने के बाद उनका भाई सुरेश (टिंकू) चला गया। आरोप है कि पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर उनके भाई राकेश ने झील चौक के निकट जंगल में एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

तीन थानों की पुलिस कर रही जांच
आत्महत्या की घटना के बाद जागी तीन थानों की पुलिस अब जांच करेगी। थाना डबुआ जिस इलाके में पहले झगड़ा हुआ था। उसके बाद घायल उपचार करवाने के लिए बीके अस्पताल आए थे, तब दोबारा से आरोपियों ने हमला कर दिया। उस मामले की जांच थाना एसजीएम नगर कर रही है। वहीं उसके बाद युवक ने थाना सूरजकुंड इलाके में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसमें सूरजकुंड थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि इस मामले में तीन थानों की पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम भी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed