फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Free health check-up camps were organised at two places in the district

Faridabad News: जिले में दो स्थानों पर लगे निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Mon, 18 May 2026 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Free health check-up camps were organised at two places in the district
फरीदाबाद। शहर में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श का लाभ उठाया। भोजपुरी अवधी समाज धर्मशाला में आयोजित शिविर में करीब 180 लोगों की जांच की गई, जबकि ओल्ड फरीदाबाद के बाढ़ मोहल्ला स्थित इमली वाली चौपाल में भी स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविरों में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, नेत्र जांच समेत कई सामान्य स्वास्थ्य जांच की गईं। चिकित्सकों ने लोगों को नियमित जांच, संतुलित खानपान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। भोजपुरी अवधी समाज धर्मशाला में यह शिविर अकॉर्ड अस्पताल और भोजपुरी अवधी समाज के सहयोग से आयोजित किया गया। वहीं इमली वाली चौपाल में आयोजित शिविर में दृष्टि आई केयर एवं यथार्थ अस्पताल की टीमों ने सेवाएं दीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed