फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud worth lakhs committed by posing as a Fluoron gas supplier

Faridabad News: फ्लोरॉन गैस सप्लायर बनकर लाखों की ठगी

Sat, 25 Jul 2026 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Fraud worth lakhs committed by posing as a Fluoron gas supplier
किराये के कमरे से चला रहे थे ठगी का जाल
विज्ञापन

साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर नोएडा में किराये के कमरे में साथ रहकर इंडियामार्ट पर फ्लोरॉन गैस सप्लायर बनकर लोगों को ठगने वाले तीन आरोपियों को साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने 24 जुलाई को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी सप्लायर बनकर 5.40 लाख रुपये की ठगी की थी।
तीनों को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, आरोपियों की पहचान कौशल, विनीत और कपिल निवासी जिला हाथरस (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तीनों हाथरस के एक ही गांव के रहने वाले हैं और ग्रेटर नोएडा में किराये के एक कमरे में साथ रहते थे। यहीं से उन्होंने इंडियामार्ट पर फ्लोरॉन गैस सप्लायर के नाम से अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत कर रखा था। जब भी कोई ग्राहक फ्लोरॉन गैस खरीदने के लिए इंडियामार्ट पर संपर्क करता था, उसकी जानकारी आरोपियों तक पहुंच जाती थी।
विज्ञापन


भीमसेन कॉलोनी निवासी एक ऑटोमोबाइल कारोबारी ने 26 मार्च को इंडियामार्ट के माध्यम से फ्लोरॉन गैस खरीदने के लिए संपर्क किया। इसके बाद कपिल ने श्रुति एंटरप्राइजेज का मैनेजर बनकर शिकायतकर्ता से बात की और 400 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से 1,350 डिब्बों का ऑर्डर बुक कराया। आरोपियों ने पूरी रकम अग्रिम जमा कराने की शर्त रखी, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने 26 मार्च से 1 अप्रैल के बीच 11 अलग-अलग लेनदेन में कुल 5.40 लाख रुपये बताए गए बैंक खातों में जमा करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि विनीत ट्रक चालक बनकर शिकायतकर्ता को लगातार यह भरोसा दिलाता रहा कि सामान गाड़ी में लोड हो चुका है और जल्द बताए गए पते पर पहुंच जाएगा, जबकि कौशल पूरी ठगी की योजना में शामिल था। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने न तो सामान भेजा और न ही पैसे लौटाए। शिकायत मिलने पर साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed