फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud involving promises of profit in the stock market; two arrested

Faridabad News: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ठगी, दो गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Fraud involving promises of profit in the stock market; two arrested
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 9.66 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तराखंड के नैनीताल निवासी मोहम्मद मोसिन और मोहम्मद फिरसत के रूप में हुई है। दोनों ने बैंक खाते लेकर आगे साइबर ठगों को उपलब्ध कराए थे। दोनों आठवीं पास हैं और मजदूरी करते हैं। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-43 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि आठ अक्तूबर 2025 को उसके पास विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने खुद को निजी कंपनी का सहायक बताकर शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया। झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने अलग-अलग यूपीआई आईडी और बैंक खातों में कुल 9.66 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed