फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud committed by promising profits in the stock market; two accused arrested

Faridabad News: शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud committed by promising profits in the stock market; two accused arrested
फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने फेसबुक के जरिए शेयर बाजार में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 87 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों नाहर सिंह और सुरेंद्र सिंह (निवासी दौसा, राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। संजय कॉलोनी निवासी पीड़ित को आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर फर्जी ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराया और विभिन्न खातों में 87 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने पहले खाते के मालिक निलू सिंह को गिरफ्तार किया था, जिसके खाते में ठगी के पचास हजार रुपये आए थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि नाहर सिंह और सुरेंद्र सिंह ने ही निलू सिंह का बैंक खाता ठगी की रकम के लिए उपलब्ध कराया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed