फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four accused arrested for creating a ruckus outside a house.

Faridabad News: घर के बाहर हुड़दंग में चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for creating a ruckus outside a house.
फरीदाबाद। सेक्टर-62 में पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर हुड़दंग, हाथापाई और जान से मारने की धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-62 निवासी विनोद ने थाना आदर्श नगर में शिकायत दी थी। आरोप था कि 12-13 फरवरी की रात कुछ युवकों ने उनके घर के बाहर पहुंचकर हुड़दंग और हाथापाई की व जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार, 12 फरवरी की सुबह विनोद के बेटे विशाल और आरोपी साहिल के बीच कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में साहिल अपने साथियों के साथ रात में घर पहुंचा था। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की। पूर्व में आरोपी साहिल की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच ने दो अक्तूबर को अन्य चार आरोपियों आजाद, सोहेब, मौसम और अरमान को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed