फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   First phase vaccination will be completed in four days

चार दिन में पूरा हो जाएगा पहले चरण का टीकाकरण

Sat, 09 Jan 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
First phase vaccination will be completed in four days
फरीदाबाद। कोरोना से बचाव के लिए शुरू होने वाले कोविड रोधी टीकाकरण की तैयारियां पूरी हैं। निदेशालय स्तर से लगातार जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग संपर्क में हैं। संभव है मकर संक्रांति के बाद 16 जनवरी से टीकाकरण जिले में भी शुरू हो। कोवैक्सीन (भारत बायोटेक व आईसीएमआर निर्मित) व सीरम इंस्टीट्यट द्वारा तैयार की गई कोविशील्ड वैक्सीन मिल चुकी है। पहले चरण में हेल्थ वर्कर टीकाकरण में शामिल होंगे। जिले में यह प्रक्रिया महज चार दिन में ही पूरी होने की संभावना है। पहले चरण का टीकाकरण जिले के 45 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 16448 हेल्थ केयर वर्कर को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण को लेकर सभी तरह की तैयारियां जोरों पर हैं। अब तक टीकाकरण के लिए कुल तीन चरण निर्धारित किए गए हैं, इसमें पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मी, दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर, तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर 50 वर्ष से कम उम्र के उन लोगों को भी टीकाकरण का लाभ दिया जाएगा जो 50 से कम उम्र के हैं और किसी न किसी दीर्घकालीन बीमारी (मधुमेह, बीपी) से जूझ रहे हैं। जिले की बात करें तो टीकाकरण शुरू होते ही यदि पर्याप्त मात्र में स्टॉक उपलब्ध होता है तो मात्र चार दिन में ही स्वास्थ्य कर्मियों की टीकाकरण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ये हैं तैयारियां
- टीकाकरण 45 स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाएगा।
- 268 वैक्सीनेटर चिह्नित टीकाकरण प्रक्रिया को पूरा करेंगे।
- प्रत्येक केंद्र पर हर दिन लगेंगे 100 लाभार्थियों को टीके।
- टीकाकरण के बारे में मैसेज से मिलेगी स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी।
- मैसेज न पहुंचने पर फोन कर लाभार्थियों को टीकाकरण के लिए भी बुलाने की तैयारी।
पहले व दूसरे चरण में सीमित संख्या में ही लाभार्थी चिह्नित हैं। तीसरे चरण का टीकाकरण बेहद व्यापक होगा। इस दौरान करीब तीसरे चरण में लगभग पांच लाख लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान टीका केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पोलिंग बूथ पर चुनाव प्रक्रिया की तर्ज पर यह व्यापक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रणदीप पूनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed