Hindi News
›
Delhi NCR
›
Faridabad News
›
First drunk alcohol and then strangled to death, three months old blind murder case was disclosed by the crime branch
{"_id":"61c6030abeb81168010c29de","slug":"first-drunk-alcohol-and-then-strangled-to-death-three-months-old-blind-murder-case-was-disclosed-by-the-crime-branch-faridabad-news-noi6232415152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पिलाई शराब फिर गला घोंटकर मार डाला, तीन माह पुराने ब्लाइंड मर्डर केस का क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पिलाई शराब फिर गला घोंटकर मार डाला, तीन माह पुराने ब्लाइंड मर्डर केस का क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
First drunk alcohol and then strangled to death, three months old blind murder case was disclosed by the crime branch
Link Copied
फरीदाबाद। 30 सितंबर को बल्लभगढ़ में आगरा नहर के पास मिले लावारिस शव का क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या एक ऑटो चालक ने की थी। आरोपी उससे रंजिश रखता था। इसी का बदला लेने के लिए उसने मृतक को शराब पिलाई और फंदा लगाकर गला घोंट दिया। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि 30 सितंबर को एक युवक का लावारिस शव पुलिस को आगरा कैनाल के पास से बरामद हुआ था। मृतक की पहचान आदर्श नगर निवासी सन्नी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
मामले की जांच करते हुए 21 दिसंबर को पुलिस ने आदर्श कॉलोनी एसजीएम नगर निवासी रवि उर्फ फेफड़ा से इस संबंध में पूछताछ की। रवि ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। सन्नी से कई बार कहासुनी होने के कारण वह उससे रंजिश रखता था। 28 सितंबर को शराब पिलाने के बहाने वह उसे अपने ऑटो में बिठाकर डीग प्रहलादपुर आगरा नहर पर ले गया। यहां शराब पिलाकर प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंट दिया और सिर में पत्थर से चोट मारकर हत्या कर दी। शव को नहर किनारे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयोग किए गए पत्थर को भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।