फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   first and second class student goes school after lockdown

स्कूल पहुंचने पर खिले छात्रों के चेहरे

Mon, 01 Mar 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
first and second class student goes school after lockdown
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के बाद मार्च के पहले दिन पहली दूसरी कक्षा के नौनिहाल स्कूल पहुंचे। हालांकि बच्चों की संख्या बेहद कम रही लेकिन स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों में इस दौरान भारी उत्साह देखने को मिला। मास्क लगाकर सैनिटाइजर की बोतलें लेकर पूरी तैयारी के साथ स्कूल पहुंचे। इस दौरान अभिभावकों ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया। लिखित में बच्चों को स्कूल भेजने की सहमति स्कूल प्रबंधन को सौंपी।
विज्ञापन

अक्तूबर माह से लगातार अलग-अलग कक्षाओं के स्कूल विद्यार्थियों के लिए निदेशालय की ओर से स्कूल जाने की अनुमति दी जा रही है। कुछ अभिभावक दूसरे जिलों में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंतित हैं तो कुछ उत्साह के साथ निदेशालय के फैसले का स्वागत कर रहे हैं। बीते सप्ताह तीसरी से पांचवीं कक्षा के स्कूल जाने की अनुमति दी गई थी। पहले दिन दस फीसदी से कम विद्यार्थी ही पूरे जिले के स्कूलों में हाजिर हुए थे। सोमवार को पहली दूसरी कक्षा के नौनिहाल स्कूल पहुंचे तो निर्देश अनुसार विद्यालय प्रबंधन कोरोना से बचाव के लिए इंतजाम के साथ दिखे। बच्चों के बीच सामाजिक दूरी का खास ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed