फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fire broke out in Shivani Lock Company due to short circuit

Palwal News: शॉर्ट सर्किट के कारण शिवानी लॉक कंपनी में लगी आग

Wed, 22 Nov 2023 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Shivani Lock Company due to short circuit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। पृथला औद्योगिक क्षेत्र स्थित शिवानी लॉक्स कंपनी में अचानक आग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट रहा। आग लगने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से कंपनी का लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार पृथला इंडस्ट्री एरिया में स्थित शिवानी लॉक्स लिमिटेड कंपनी के भवन में बने बेसमेंट में अचानक धुआं उठने लगा। कंपनी में धुआं देखते ही कर्मचारी घबरा गए और कंपनी से बाहर निकल आए। आग की सूचना गदपुरी थाना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व फॉयर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण कंपनी की बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है। कंपनी में गाड़ियों के लॉक बनाए जाते हैं। आग के कारण लाखों रुपये के नुकसान का अंदेशा लगाया जा रहा है। गदपुरी थाना प्रभारी राजबीर का कहना था कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले में पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed