फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR not registered even after 24 hours.

Faridabad News: 24 घंटे बीत जाने के बाद भी दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी

Sun, 04 Oct 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
FIR not registered even after 24 hours.
एनएचएआई से जमीन का मुआवजा लेने को लेकर विवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) द्वारा जमीन अधिग्रहण किए जाने के बाद मुआवजे को लेकर चल रहे विवाद के संबंध में किसान ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत देने के 24 घंटे बाद भी पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

सोतई गांव निवासी वेदराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जमीन एनएचएआई की परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई है। जमीन के मुआवजे को लेकर संबंधित पक्षों के बीच विवाद बना हुआ है। आरोप है कि मामले को लेकर एनएचएआई, डीआरओ तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के समक्ष कई बार अपनी बात रखी गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शिकायतकर्ता के अनुसार मामले को लेकर पहले भी अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि जमीन अधिग्रहण के बाद उसे नियमानुसार मुआवजा मिलना चाहिए लेकिन विवाद के कारण भुगतान को लेकर परेशानी बनी हुई है। उसने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर संबंधित पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की है। थाना सदर प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि यह केस अदालत में पहले से ही विचाराधीन है। जांच करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed