फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Female laborer died due to collapse of wall of dilapidated house in Ballabhgarh

NCR में हादसा: जर्जर मकान की भर-भराकर गिरी दीवार... मची चीख-पुकार, मलबे में दबी महिला मजदूर; मालिक फरार

Thu, 18 Jul 2024 07:21 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बल्लभगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बल्लभगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 18 Jul 2024 07:21 PM IST
सार

फरीदाबाद से सटे बल्लभगढ़ में तिगांव में जर्जर मकान को तोड़ने का कार्य करने गई महिला श्रमिक की दीवार गिरने से मौत हो गई। कागजात न होने से पोस्टमार्टम नहीं हुआ। इसी बात को लेकर परिजन परेशान हैं। 

विज्ञापन
Female laborer died due to collapse of wall of dilapidated house in Ballabhgarh
महिला श्रमिक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव तिगांव में जर्जर मकान को तोड़ने का काम करने गई महिला मजदूर की दीवार गिरने से मौत हो गई। महिला काम कर रही थी। तभी वह पानी लेने के लिए जाने लगी, तो अचानक से दीवार गिर गई। परिजनों का आरोप है कि मकान मालिक महिला व उसके परिवार के लोगों को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। थाना तिगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया।

विज्ञापन


ललितपुर झांसी निवासी मेहरबान ने बताया कि वह पिछले तीन वर्ष से अपने परिवार के साथ फरीदाबाद के बुखारपुर में रह रहे हैं। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी राजा बेटी के साथ तिगांव में पवन के मकान पर काम करने के लिए गए थे। मकान को तोड़ने का कार्य चल रहा था। काम करने के दौरान उनकी पत्नी पीने का पानी को लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान जर्जर मकान की दीवार गिर गई और उसके मलबे में उनकी पत्नी राजा बेटी दब गई। यहां कार्य कर रहे अन्य श्रमिकों की मदद से उन्होंने राजा बेटी को मलबे से निकाला।
विज्ञापन


महिला को उपचार के लिए तिगांव स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने बीके अस्पताल ले जाने के लिए कहा। बीके अस्पताल के डॉक्टरों ने राजा बेटी को मृत घोषित कर दिया। राजा बेटी की एक चार साल की बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिगांव अस्पताल में छोड़कर भागा मकान मालिक
परिजन का आरोप है कि मकान मालिक महिला को तिगांव के निजी अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गया था। वह मोटरसाइकिल पर महिला को उपचार के लिए लेकर जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन का आरोप है कि यदि समय पर महिला को अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद महिला की जान बचाई जा सकती थी।

जर्जर मकान तोड़ते समय नहीं पहने थे सुरक्षा उपकरण
जर्जर मकानों को तोड़ते समय विशेष सावधानी और सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करना चाहिए। इस मामले में भी मकान मालिक की ओर से बिना कोई सुरक्षा उपकरण के ही श्रमिकों से कार्य कराया जा रहा था।

सुबह से लेकर हो गई शाम, नहीं हुआ पोस्टमार्टम, परिजन परेशान
बृहस्पतिवार सुबह महिला राजा बेटी की मौत होने के बाद भी पुलिस की लापरवाही के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। परिजन सुबह से लेकर शाम तक बीके अस्पताल की मोर्चरी के बाहर बैठे रहे। पुलिस उनको थाने में आकर शिकायत देने के लिए बुला रहे थे। शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। महिला के पति मेहरबान का कहना है कि उनको शव मध्य प्रदेश लेकर जाना है इसलिए वह इंतजार करते रहे।

परिजन की शिकायत मिलने का इंतजार है। शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। - श्रीभगवान, थाना प्रभारी थाना तिगांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed