फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fees deposited for students who took admission even on holidays

अवकाश के दिन भी दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के जमा हुए फीस

Sun, 14 Aug 2022 04:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 04:30 PM IST
विज्ञापन
Fees deposited for students who took admission even on holidays
फरीदाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से स्नातक कक्षाओं में शुक्रवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी हो गई। इसके बाद से दाखिले का दौर शुरू हो गया है। रविवार को भी डीएवी शताब्दी कॉलेज के साथ कई कॉलेजों में प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की फीस ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से जमा कराई गई। प्रथम मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थी 16 अगस्त तक अपनी फीस जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई लेकिन पोर्टल न चलने से विद्यार्थी लिस्ट में अपना नाम नहीं देख पाए थे। शनिवार को पोर्टल चलने के बाद कॉलेजों ने पोर्टल से मेरिट सूची को डाउनलोड कर कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया था। सभी कॉलेजों की मेरिट काफी हाई रही है।
विज्ञापन

छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे कॉलेज
डीएवी शताब्दी कॉलेज के प्रमोद कुमार ने बताया कि जिन विद्यार्थियों का मेरिट सूची में नाम आया है, वह ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से फीस जमा करवा रहे हैं। छुट्टी के दिन भी कॉलेज में फीस काउंटर खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 अगस्त फीस जमा करवाएं
जिन विद्यार्थियों का पहली मेरिट लिस्ट में नाम आ गया है। वह विद्यार्थी पहले ऑनलाइन फीस जमा कराएं और साथ ही जो दस्तावेज विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपलोड किए थे। उन दस्तावेज का वेरिफिकेशन कॉलेज में करवाएं। पहली मेरिट लिस्ट में जिन विद्यार्थियों के नाम आए हैं, उनके पास 16 अगस्त तक फीस जमा करवाने का समय है।

दो साल बाद भी पोर्टल के हालात जस के तस
कोरोना के दौरान उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन दाखिलों की प्रक्रिया शुरू हुई थी। दो साल भी पोर्टल उच्चतर शिक्षा विभाग पोर्टल की खामियों को दूर नहीं हो सकी। प्रत्येक वर्ष विभाग की इन खामियों को हरजाना विद्यार्थियों को भुगतना पड़ता है। पोर्टल में दिक्कत होने का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। पोर्टल न चलने से विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वर्जन
विद्यार्थियों की परेशानियों को देखते हुए अवकाश के दिन भी कॉलेज में फीस जमा की गई। इसके साथ ही उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया गया।
- डॉ. सविता भगत, प्राचार्य, डीएवी शताब्दी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed