फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Father throws daughter into canal in Faridabad

Haryana: पिता ने बेटी को नहर में फेंका, मां ने बताई खौफनाक कदम के पीछे की काली कहानी

Tue, 07 May 2024 07:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 May 2024 07:54 PM IST
सार

मूलरूप से मध्यप्रदेश के जिला रीवा स्थित थाना मऊ गढ़ी के गांव कहरा की निवासी बच्ची की मां नेहा ने बताया कि वह धीरज नगर में अपने पति बृजेश के साथ किराए पर रहती है। बृजेश मजदूरी करता है। उसकी एक तीन साल की बेटी रितिका और डेढ़ वर्ष का बेटा हरिशंकर है। 

विज्ञापन
Father throws daughter into canal in Faridabad
पिता ने बेटी को नहर में फेंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित धीरज नगर में एक व्यक्ति ने अपनी तीन वर्ष की बेटी को आगरा नहर में फेंक दिया और फरार हो गया। बच्ची की मां का आरोप है कि उनका पति बेटी होने से नाखुश था, इसलिए उसने यह घटना अंजाम दी है। घटना के बाद पुलिस, आपदा प्रबंधन और दमकल टीम की टीम ने खोजबीन की लेकिन देर शाम तक बच्ची का पता नहीं चला। पत्नी की शिकायत पर पल्ला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Trending Videos

मूलरूप से मध्यप्रदेश के जिला रीवा स्थित थाना मऊ गढ़ी के गांव कहरा की निवासी बच्ची की मां नेहा ने बताया कि वह धीरज नगर में अपने पति बृजेश के साथ किराए पर रहती है। बृजेश मजदूरी करता है। उसकी एक तीन साल की बेटी रितिका और डेढ़ वर्ष का बेटा हरिशंकर है। सोमवार रात खाना खाने बाद सभी कमरे में सभी सो रहे थे। मंगलवार सुबह उसकी आंख खुली तो देखा कि बृजेश और बेटी रीतिका बिस्तर पर नहीं थे। उन्होंने रितिका की खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद बृजेश वहां पहुंच गया। उसने पति से रितिका के बारे में पूछा। बृजेश ने बताया कि उसने रितिका को आगरा नहर में फेंक कर हत्या कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुनकर उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही पुलिस स्थानीय गोताखोर की मदद से आगरा नहर में बच्ची की तलाश शुरू कर दी। पल्ला थाना के अधिकारियों का कहना है कि बच्ची की तलाश जारी है।

विज्ञापन

बेटी पैदा होने से नाखुश था बृजेश
मामले की जांच कर रहे एसआई सुखबीर ने बताया कि घटना को लेकर मंगलवार को पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच के दौरान सीसीटीवी में आरोपी पिता बेटी को ले जाते हुए दिख रहा है। साथ ही बच्ची की मां ने भी शिकायत में हत्या करने की बात कही है। लिहाजा आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिता बेटी के पैदा होने से नाखुश था। उसे आशंका था कि बेटी को शारीरिक परेशानी है।

मंदिर में हुई थी नेहा और बृजेश की शादी
नेहा के रिश्तेदारों ने बताया कि चार वर्ष पहले गांव के मंदिर बृजेश से नेहा की शादी हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ धीरज नगर में किराए के मकान में रहने लगी। नेहा के माता-पिता भी फरीदाबाद में ही रहते हैं। बृजेश द्वारा बेटी के आगरा नहर में फेंकने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बृजेश ने बच्ची को नहर में क्यों फेंका इसका पता नहीं चल सका है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। बच्ची मां भी कारण से अंजान है। फिलहाल नहर में बच्ची की तलाश जारी है। आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। - समीर, प्रभारी, पल्ला थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed