फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Farmers staged a protest and halted the company's work

Faridabad News: किसानों ने प्रदर्शन कर कंपनी का काम रुकवाया

Thu, 02 Apr 2026 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a protest and halted the company's work
नूंह। रोजका मेव आईएमटी क्षेत्र में मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे नौ गांवों के किसानों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। चार एकड़ जमीन पर काम शुरू कराने पहुंची तांबे की कंपनी के कर्मचारियों को किसानों ने मौके से भगा दिया। किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया, जिसने हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन हजारों की संख्या में पहुंचे महिला व पुरुष किसान पीछे नहीं हटे और काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि करीब 1600 एकड़ भूमि अधिग्रहण के बाद से किसान अपने बकाया मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पिछले दो वर्षों से लगातार धरना-प्रदर्शन जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। इससे पहले मंगलवार को किसान जींद पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न किसान संगठनों से मुलाकात कर समर्थन मांगा। संगठनों ने आंदोलन को मजबूती देने और धीरदुका में चल रहे धरने में शामिल होने का आश्वासन दिया। बुधवार के प्रदर्शन का नेतृत्व जाहिद सरपंच महरोला, खुर्शीद रोजका मेव, हाफिज सिराजूदीन खेड़ी, मुबारिक महरोला, रज्जाक बसई, तय्यब और उस्मान धीरदुका सहित अन्य किसान नेताओं ने किया। आंदोलन अब और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed