फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Family and supporters seen unhappy with the decision

फैसले से नाखुश दिखे परिजन और समर्थक

Fri, 26 Mar 2021 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Family and supporters seen unhappy with the decision
फरीदाबाद। तौसीफ और रेहान को उम्रकैद की सजा के फैसले से निकिता के परिजन और उनके जानकार नाखुश दिखे। थोड़ी देर कोर्ट परिसर में शांति रही और करीब साढ़े चार बजे कोर्ट के बाहर काफी लोग एकत्रित हुए और फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रा निकिता तोमर के भाई नवीन तोमर ने फैसले से एक दिन पूर्व ही सोशल मीडिया पर लोगों से कोर्ट पहुंचने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था कि दोषी पक्ष को समर्थन देने कई लोग पहुंचते हैं। ऐसे में निकिता के लिए इंसाफ की मांग कर रहे लोगों को निकिता के परिवार का समर्थन करना चाहिए। मौके पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर परिवार का मनोबल बढ़ाएं। सजा सुनाए जाने के मात्र आधा घंटे बाद ही शाम साढ़े चार बजे नवीन के दोस्त, परिजन और कॉलेज छात्र मौके पर पहुंचे। सभी ने दोषियों को उम्रकैद दिलाने के लिए नारेबाजी करते हुए फैसले से नाराजगी जाहिर की। मौके पर निकिता के पिता मूलचंद तोमर ने कड़े शब्दों में फैसले पर दुख जताया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए परिवार की आर्थिक सामाजिक स्थिति बदल गई है। पूरे समाज ने घटना का विरोध किया। कॉलेज छात्रों ने दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन किए। कई सामाजिक प्रतिनिधियों ने सख्त से सख्त सजा की मांग की। बावजूद इसके, फैसला दोषियों के लिए संतोषजनक लग रहा है। पीड़ित पक्ष सड़कों पर न्याय की गुहार लगा रहा है। निकिता के भाई नवीन तोमर का कहना है कि बहन को मिले न्याय से वह खुश नहीं हैं। निकिता की मां विजया तोमर केवल इतना ही कह सकी कि जब तक हत्यारों को फांसी नहीं होगी, उन्हें संतोष नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed