{"_id":"6ad7bd59ab4546f71b032ddb","slug":"expressed-outrage-by-burning-an-effigy-of-bptp-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83278-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीपीटीपी के पुतले का दहन कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीपीटीपी के पुतले का दहन कर जताया रोष
विज्ञापन
ग्रेटर फरीदाबाद की सोसाइटियों के निवासी बोले, समस्याएं दूर करे बिल्डर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दशहरे पर जहां शहर में रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया, वहीं ग्रेटर फरीदाबाद की सोसाइटियों में निवासियों ने बीपीटीपी बिल्डर के पुतले जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। सेक्टर-76 स्थित पार्क फ्लोर्स-2 और सेक्टर-85 के डी-ब्लॉक में मंगलवार को निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद उनका स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। पार्क फ्लोर्स-2 के निवासियों ने बीपीटीपी के पुतले को प्रतीकात्मक रूप से रावण का नाम देते हुए दहन किया। इस दौरान लोगों ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी समस्याओं को उठाया। निवासियों का कहना था कि दशहरा अन्याय, अहंकार और बुराई के अंत का प्रतीक है। इसी संदेश के तहत उन्होंने बिल्डर की कथित लापरवाही के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई।
सड़कें और पार्किंग की समस्या से निवासी परेशान
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सोसाइटी में पर्याप्त पार्किंग, हरित क्षेत्र, बिजली व्यवस्था, लिफ्टों के रखरखाव और सुरक्षा जैसी सुविधाओं को लेकर समस्याएं हैं। उनका कहना है कि फ्लैट खरीदते समय जिन सुविधाओं की उम्मीद की गई थी, वे पूरी तरह उपलब्ध नहीं हैं। रखरखाव शुल्क में बढ़ोतरी के बावजूद सुविधाओं में अपेक्षित सुधार नहीं होने से भी निवासी नाराज हैं।
विज्ञापन
वहीं, सेक्टर-85 के डी-ब्लॉक में भी निवासियों ने बीपीटीपी का पुतला जलाकर विरोध जताया। लोगों का आरोप है कि आंतरिक सड़कों की वर्षों से मरम्मत नहीं कराई गई है। जर्जर सड़कों के कारण आवागमन में परेशानी होती है। इसके साथ ही रखरखाव शुल्क बढ़ने और सुविधाओं की कमी को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रखा जाएगा। निवासियों के इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के जरिए दशहरे पर यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि बुराई के अंत की परंपरा केवल रावण दहन तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्याय और लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाना भी जरूरी है।