फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elderly businessman killed by hammer in head

Faridabad News: सिर में हथौडा मारकर स्क्रैप कारोबारी की हत्या

Mon, 16 Jan 2023 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Elderly businessman killed by hammer in head
सिर में हथौड़ा मारकर बुजुर्ग कारोबारी की हत्या
विज्ञापन

सेक्टर-20 बी रामनगर में वारदात, लूटपाट की भी आशंका, जांच में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-20 बी रामनगर में रविवार देर रात अज्ञात हमलावर ने सिर में हथौड़ा मारकर 68 वर्षीय स्क्रैप कारोबारी रणजीत सिंह की हत्या कर दी। बुजुर्ग पुराने ट्रक की बॉडी काटकर स्पेयर पार्ट बेचते थे। सोमवार सुबह भाई ने इसकी सूचना दी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूल रूप से पलवल के गांव असावटी नई बस्ती शमसाबाद निवासी शिव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बड़े भाई रणजीत के पास रामनगर सेक्टर-20 बी बाटा मोड स्थित गोदाम पर रहते हैं। रात में काम खत्म करने के बाद वह घर पलवल चले जाते हैं। सोमवार सुबह करीब 8:45 बजे आए तो गोदाम का गेट खुला था। अंदर जाकर देखा चारपाई के पास विजिटिंग कार्ड पड़े हुए थे। रणजीत अपनी चारपाई पर सो रहे थे। काफी आवाज देने पर भी जब वह नहीं उठे तो रजाई हटाई। उनके सिर व कान से खून निकल रहा था। उनकी मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर खून से सना हथौड़ा मिला। अंदेशा है सिर में हथौड़े मारकर बुजुर्ग का हत्या की गई है। गोदाम से कुछ सामान और नकदी भी गायब है। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed