{"_id":"6ad66ed409ebe66c8c0b95a5","slug":"effigies-of-ravana-will-be-burnt-at-more-than-50-locations-in-the-district-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83198-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले में 50 से अधिक स्थानों पर रावण के पुतलों का होगा दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले में 50 से अधिक स्थानों पर रावण के पुतलों का होगा दहन
विज्ञापन
सेक्टर-30 में 88 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन मुख्य आकर्षण रहेगा, सेक्टरों और सोसाइटियों में लोगों में उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में दशहरा उत्सव की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। 20 अक्तूबर को फरीदाबाद और ग्रेटर फरीदाबाद में 50 से अधिक स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस बार सेक्टर-30 में 88 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन मुख्य आकर्षण रहेगा। वहीं, एनआईटी के दशहरा ग्राउंड में 75 फीट का रावण और 70-70 फीट के मेघनाद और कुंभकरण के पुतले फूंके जाएंगे।
विभिन्न दशहरा मैदानों के साथ रिहायशी सोसाइटियों में भी उत्सव की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों का जोर ग्रीन आतिशबाजी, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों पर रहेगा। फरीदाबाद दशहरा कमेटी रजिस्टर्ड, सेक्टर-30 के प्रधान डॉ. कौशल बाटला ने बताया कि मैदान में 88 फीट ऊंचा रावण तैयार किया गया है। इसके साथ कुंभकरण और मेघनाद के 75-75 फीट ऊंचे पुतले तैयार किए गए हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पुतलों के आसपास बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एनआईटी दशहरा ग्राउंड में श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से विशेष आयोजन किए जाएंगे। कमेटी के प्रधान राजेश भाटिया ने बताया कि यहां करीब 75 फीट ऊंचा रावण और 70 फीट के कुंभकरण व मेघनाद के पुतले बनाए गए हैं। इस दौरान रावण को धनुष बड़खल के विधायक धनेश अदलखा मारेंगे। वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर रहेंगे।
सेक्टर-16ए, बल्लभगढ़ समेत कई जगह होंगे आयोजन
शहर में सेक्टर-37 सामुदायिक भवन, सेक्टर-31 बंगाल शूटिंग दशहरा मैदान, सेक्टर-16ए, बराही तालाब, एनआईटी दशहरा ग्राउंड, सूरजकुंड के पास एमसीएफ मैदान, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-8 अग्रवाल स्कूल मैदान और बल्लभगढ़ में रावण दहन होगा। इन सभी जगहों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। रावण के पुतले के दहन के दौरान लोगों को किसी प्रकार का नुकसान न हो, इसके लिए पुतलों के आसपास बांस-बल्ली की बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ में विधायक मूलचंद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे, जबकि सेक्टर-16ए में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, अजय गौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन और पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा उपस्थित रहेंगी। वहीं, एनआईटी दशहरा मैदान में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री के अलावा विधायक धनेश अदलखा और पूर्व विधायक चंदर भाटिया उपस्थित रहेंगे।
सोसाइटियों में भी सजेगा दशहरा मेला
ग्रेटर फरीदाबाद की एसआरएस रेजिडेंसी, प्रिंसेस पार्क, बीपीटीपी एलीट प्रीमियम, पुरी प्राणायाम, पुरी प्रथम, एसआरएस रॉयल हिल्स, समरपाम, पार्क ग्रैंड्यूरा और डिस्कवरी पार्क सहित कई सोसाइटियों में रावण दहन होगा। कुछ सोसाइटियों में मेले भी लगाए जाएंगे, जहां बच्चों के खिलौनों से लेकर घरेलू सामान तक उपलब्ध रहेगा। आयोजकों के अनुसार, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, एंबुलेंस और दमकल गाड़ियों की व्यवस्था की जाएगी। पुतलों के आसपास बांस-बल्ली की बैरिकेडिंग होगी और पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन आतिशबाजी को प्राथमिकता देने पर जोर रहेगा।