{"_id":"6ad66f1ca8fa57cab80bc0de","slug":"drivers-should-get-plenty-of-sleep-dr-ashok-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83166-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालक भरपूर नींद लें : डॉ. अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चालक भरपूर नींद लें : डॉ. अशोक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत सोमवार को बल्लभगढ़ बस अड्डे स्थित चालक प्रशिक्षण संस्थान में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 35 प्रशिक्षणार्थियों और तीन अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन और सुरक्षित वाहन संचालन के लिए तीन मूल मंत्र जरूरी हैं। प्रत्येक चालक को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए, क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए और नशे से सदैव दूर रहना चाहिए।