{"_id":"6ad51ce10eb6e7d81b0e59ba","slug":"dr-diksha-secured-the-18th-rank-in-the-hcs-examination-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83138-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एचसीएस परीक्षा में डॉ. दीक्षा ने 18वीं रैंक हासिल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एचसीएस परीक्षा में डॉ. दीक्षा ने 18वीं रैंक हासिल की
विज्ञापन
ट्रेनिंग के बाद उन्हें एसडीएम की जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-4 स्थित केंद्र सरकार की डिस्पेंसरी में मेडिकल ऑफिसर के पद पर सेवाएं दे रहीं 28 वर्षीय डॉ. दीक्षा ने हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) परीक्षा में 18वीं रैंक हासिल की है। ट्रेनिंग के बाद उन्हें एसडीएम की जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है। उनकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। पोती की उपलब्धि पर 85 वर्षीय दादी चंद्र देवी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
सेक्टर-21डी निवासी डॉ. दीक्षा चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनके पिता राजवीर सिंह का करीब 10 साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद उनके ताऊ सत्यपाल सिंह ने परिवार की परवरिश में अहम भूमिका निभाई। दीक्षा ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद एनआईटी-3 स्थित ईएसआई मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया। इसके बाद यूपीएससी की सीएमएस परीक्षा पास कर केंद्र सरकार की डिस्पेंसरी में मेडिकल ऑफिसर बनीं।