{"_id":"66a678635d0a66c87b007f52","slug":"domestic-help-along-with-accomplices-committed-robbery-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-28231-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala: फ्लेम अवॉर्ड एशिया 2024 में जीता गोल्ड, बेस्ट ट्रेड एंगेजमेंट कैंपेन ऑफ द ईयर में मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Ujala: फ्लेम अवॉर्ड एशिया 2024 में जीता गोल्ड, बेस्ट ट्रेड एंगेजमेंट कैंपेन ऑफ द ईयर में मिला पहला स्थान
Sun, 28 Jul 2024 10:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 10:27 PM IST
सार
रूरल मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएमएआई) की ओर से आयोजित फ्लेम अवाॅर्ड एशिया 2024 में अमर उजाला ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। अवाॅर्ड नाइट में आठ मुख्य वर्ग सहित 46 उप वर्ग में अवाॅर्ड दिए गए। फ्लेम अवाॅर्ड एशिया 2024 में अमर उजाला को छह वर्गों में नामांकित किया गया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूरजकुंड के ताज विवांता होटल में शनिवार शाम आयोजित 13वें आरएमएआई फ्लेम अवॉर्ड एशिया 2024 में अमर उजाला ने बेस्ट ट्रेड एंगेजमेंट कैंपेन ऑफ द ईयर में प्रथम स्थान जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
रूरल मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएमएआई) की ओर से आयोजित फ्लेम अवाॅर्ड एशिया 2024 में अमर उजाला ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। अवाॅर्ड नाइट में आठ मुख्य वर्ग सहित 46 उप वर्ग में अवाॅर्ड दिए गए। फ्लेम अवाॅर्ड एशिया 2024 में अमर उजाला को छह वर्गों में नामांकित किया गया। चैनल डेवलपमेंट एंड ट्रेड एक्टिवेशन कैंपेन ऑफ द ईयर/बेस्ट ट्रेड एंगेजमेंट कैंपेन ऑफ द ईयर में एचयूएल रिन रिलांच व्होलसेल एक्टिवेशन अभियान के तहत पहला स्थान प्राप्त किया। अमर उजाला की टीम ने इस वर्ग में गोल्ड जीता। अमर उजाला को बेस्ट सीएसएआर कैंपेन ऑफ द ईयर में अमर उजाला हमराही स्कॉलरशिप-2023 के लिए नामांकित किया गया। इस कार्य के लिए अमर उजाला को प्रमाण पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन
तीसरा नॉमिनेशन इंटीग्रेटेड एंड सोशल मीडिया डेवलपमेंट कैंपेन ऑफ ईयर या बेस्ट लांग टर्म कैंपेन में अमर उजाला के अभियान गांव महोत्सव को चुना गया। इस अभियान के लिए अमर उजाला को प्रमाण पत्र दिया गया। चौथा नॉमिनेशन इंटीग्रेटेड एंड सोशल मीडिया डेवलपमेंट कैंपेन ऑफ द ईयर या बेस्ट सीएसआर कैंपेन ऑफ द ईयर में अमर उजाला के हमराही एंड एचयूएल मुनाफा एक्सप्रेस अभियान को प्रमाण पत्र दिया गया। पांचवां नामांकन बेस्ट कैंपेन लिवराजिंग टेक्नोलॉजी एक्सपीरियंस एंड एंगेजमेंट के अंतर्गत एचयूएल हॉर्लिक्स मग मेला के लिए प्रमाण दिया गया। टेक्नोलॉजी/ बेस्ट यूज ऑफ टेक्नोलॉजी ऑफ द ईयर में अमर उजाला को मां तुझे प्रणाम-आजादी का नया तराना अभियान के लिए किए कार्य पर प्रमाण पत्र सौंपा गया। इसके अलावा कुल 8 मुख्य और 46 उपवर्ग के लिए उत्कृष्ठता अवाॅर्ड दिए गए।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में मार्केटिंग को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू किए अवाॅर्ड
2005 में रूरल मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया देश के ग्रामीण क्षेत्रों में मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए गठित किया गया था। एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाली कंपनियों का उत्साहवर्धन किया जाता रहा है। एसोसिएशन इस मुहिम में कॉर्पोरेट, ग्रामीण एजेंसियां, मीडिया, शिक्षाविदों और प्रभावशाली लोगों के साथ लगातार जुड़ा है।
वर्ष 2006 में फ्लेम अवाॅर्ड एशिया की शुरुआत की गई
वर्ष 2006 में एसोसिएशन की ओर से फ्लेम अवाॅर्ड एशिया की शुरुआत की गई है। यह अवाॅर्ड भारत के ग्रामीण बाजारों में मार्केटिंग, प्रचार और पहल में कंपनियों और कार्य करने वाले लोगों की उत्कृष्टता को मान्यता देता है। इन पुरस्कारों के माध्यम से इस क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के सर्वोत्तम कार्यों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मार्केटिंग और संचार में फ्लेम अवाॅर्ड सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है।