फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   do your duty with adjustment in office

अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर विकास करना सुनिश्चित करें : केंद्रीय राज्यमंत्री

Mon, 06 Sep 2021 06:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
do your duty with adjustment in office
फरीदाबाद। भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जिले के प्रशासनिक अधिकारी, एमसीएफ और एफएमडीए के अधिकारी आपस में तालमेल बनाकर फरीदाबाद के चहुंमुखी विकास को क्रियान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्राय: देखने में आता है कि एक विभाग दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप लगाकर विकास कार्यों में स्वयं ही बाधा बन जाते हैं। वे आपस में मिल बैठ कर निवारण करके विकास कार्य को निर्धारित समय पर पूरा करें।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय जिला प्रशासन, एमसीएफ और एफएमडीए के अधिकारियों की जिला विकास समन्वय एवं समीक्षा कमेटी की बैठक ली। कृष्णपाल गुर्जर ने अमृत योजना, सॉल़िड वेस्ट मैनेजमेंट, पब्लिक प्राइवेट टॉयलेट, गार्बेज प्लांट, पेयजल सप्लाई, सीवरेज व्यवस्था, बरसाती पानी का ड्रेनेज, प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र नेशनल हेल्थ मिशन, एचएस आरएलएम सहायता समूह, दीनदयाल उपाध्याय, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन मिशन, पार्लियामेंट लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम समेत अन्य योजनाओं की एक-एक करके संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस किसी भी अधिकारी को जो दिशा-निर्देश बैठक में दिए गए हैं, निर्धारित समय पर पूरा करके उपायुक्त को अवगत कराएं। जो भी प्राइवेट एजेंसी विकास कार्य में बाधा बन रही है, उन्हें ब्लैक लिस्ट करके टर्मिनेट करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कोताही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक नयनपाल रावत, विधायक राजेश नागर ने भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की चर्चा करके संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उपायुक्त ने केंद्रीय राज्य मंत्री सहित सभी विधायकों का बैठक में पहुंचने पर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। सीटीएम पुलकित मल्होत्रा ने एक-एक करके विभिन्न एजेंडों के बारे में जानकारी दी और विकास कार्यों से संबंधित तकनीकी अड़चनों के बारे में राज्यमंत्री को अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed