फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   DJs, fireworks, and alcohol will be banned at wedding celebrations.

Faridabad News: शादी समारोहों में डीजे, आतिशबाजी और शराब पर प्रतिबंध लगाया जाएगा

Mon, 19 Oct 2026 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
DJs, fireworks, and alcohol will be banned at wedding celebrations.
84 पाल की महापंचायत में सामाजिक आयोजनों पर खर्च घटाने का फैसला, लग्न में 31 लोगों की मौजूदगी तय
विज्ञापन

सादगी अपनाने वाले परिवारों को किया जाएगा सम्मानित
200 से ज्यादा बराती भी नहीं बुलाए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शादियों और सामाजिक समारोहों में बढ़ती फिजूलखर्ची को रोकने तथा परिवारों पर आर्थिक बोझ कम करने के उद्देश्य से रविवार को तिगांव अनाज मंडी में 84 पाल सर्व समाज की महापंचायत हुई। गुर्जर सभा हरियाणा के तत्वावधान में हुई इस पंचायत में विवाह की विभिन्न रस्मों को सादगी से पूरी करने के लिए निर्णय लिए गए। इसमें यह तय किया गया कि शादी समारोहों में डीजे, आतिशबाजी और शराब पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। वहीं 200 से ज्यादा बराती भी नहीं बुलाए जाएंगे।
विवाह के साथ ही मृत्यु भोज तथा मिठाई के डिब्बे देने की प्रथा को भी बंद करने पर सहमति दी गई है। महापंचायत की अध्यक्षता गुर्जर सभा हरियाणा के संरक्षक हरिराम चंदीला ने की। उन्होंने बताया कि इस महापंचायत में फरीदाबाद, पलवल, होडल, गुरुग्राम, सोहना और नोएडा समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। करीब छह घंटे तक चली चर्चा में विवाह समारोहों में होने वाले अनावश्यक खर्च, दिखावे की परंपराओं और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया गया। पंचायत में गठित 31 सदस्यीय कमेटी ने पलवल की 52 पाल में पहले लिए गए फैसलों की समीक्षा कर उनमें संशोधन किया और नए निर्णय भी तय किए।
विज्ञापन


बरात और लग्न में लोगों की संख्या निर्धारित
महापंचायत में तय किया गया कि शादी में बरातियों की संख्या 200 तक सीमित रखी जाएगी, जबकि लग्न की रस्म में अधिकतम 31 लोगों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। गोद भराई की रस्म को पूरी तरह बंद करने पर भी सहमति बनी। सगाई और अन्य पारिवारिक रस्मों में अनावश्यक भीड़ जुटाने के बजाय सीमित लोगों की भागीदारी पर जोर दिया गया। पंचायत का मानना है कि रस्मों को भव्य बनाने की होड़ में परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ता है, जिसे सामूहिक प्रयासों से कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज की सूची पढ़ने और मिठाई के डिब्बे देने की परंपरा बंद
विवाह के दौरान दहेज के सामान की सूची सार्वजनिक रूप से पढ़ने की परंपरा को बंद करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही डोली के समय गाड़ियों की संख्या सीमित रखने पर सहमति बनी। शादी में डीजे बजाने, आतिशबाजी करने और शराब परोसने पर रोक लगाने के निर्णय भी किए गए। मृत्यु भोज और मिठाई के डिब्बे देने की प्रथा बंद करने का फैसला भी इसी कड़ी का हिस्सा है। इन निर्णयों का उद्देश्य सामाजिक आयोजनों में प्रतिस्पर्धा, दिखावे और अनावश्यक खर्च को हतोत्साहित करना है।



महापंचायत में राज्यमंत्री राजेश नागर, गुजरात के पूर्व गृह मंत्री गोवर्धन भाई झडपिया, विधायक मूलचंद शर्मा, पूर्व विधायक शारदा राठौर, कांग्रेस नेता यशपाल नागर, जेपी नागर, विजय प्रताप, बलजीत कौशिक, राकेश भड़ाना, महिपाल आर्य, रणवीर सिंह चंदीला, रणवीर सिंह बिधूड़ी और दीपक चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed