{"_id":"6a68f856e51fe229e30c0024","slug":"dilapidated-roads-and-waterlogging-in-nawada-colony-have-become-a-source-of-trouble-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76003-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नवादा कॉलोनी में बदहाल सड़कें और जलभराव बना परेशानी का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नवादा कॉलोनी में बदहाल सड़कें और जलभराव बना परेशानी का कारण
विज्ञापन
बरसात के बाद स्थिति हो जाती है और खराब, बीमारियों का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा क्षेत्र के नवादा कोह गांव स्थित नवादा कॉलोनी में बदहाल सड़कें और जलभराव लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। पिछले आठ महीनों से कॉलोनीवासी टूटी सड़कों, सीवर के खुले मैनहोल और पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। हालात यह हैं कि बारिश के दिनों में गलियों में पानी भर जाता है और खराब रास्तों के कारण लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में कॉलोनी की स्थिति और खराब हो जाती है। सड़कें समतल नहीं होने के कारण गलियों में पानी भर जाता है। कई दिनों तक जलभराव रहने से कीचड़ और गंदगी की समस्या बनी रहती है। इससे मच्छर पनपने और बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।
स्थानीय निवासी संजीव ने बताया कि खराब रास्तों का असर आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। सड़क की हालत खराब होने के कारण कई बार एंबुलेंस कॉलोनी के अंदर तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में मरीजों को मजबूरी में गली से बाहर तक लाकर एंबुलेंस तक पहुंचाना पड़ता है। इससे गंभीर मरीजों, बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
कॉलोनी के रहने वाले जयकिशन ने बताया कि कॉलोनी में पेयजल की समस्या भी लोगों के लिए बड़ी चिंता बनी हुई है। कई महीनों से घरों में साफ पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं कॉलोनी में कई स्थानों पर सीवर के ढक्कन खुले पड़े हैं, जो लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं।