फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   DGP Shatrujit Kapoor held the post of Police Commissioner in Faridabad for two years.

Faridabad News: डीजीपी शत्रुजीत कपूर फरीदाबाद में दो साल पुलिस आयुक्त के पद पर रहे

Wed, 16 Aug 2023 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
DGP Shatrujit Kapoor held the post of Police Commissioner in Faridabad for two years.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर का फरीदाबाद से गहरा नाता रहा है। वह
पुलिस आयुक्त के तौर पर दो साल यहां रहे थे। उन्होंने 31 अक्तूबर 2011 से 12 फरवरी 2013 तक के अपने कार्यकाल में पुलिस की कार्यप्रणाली में कई अहम सुधार किए। लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया। बढ़ते क्राइम ग्राफ को कम करने के लिए व्यवस्था में सुधार किया।

वर्ष 2012 में उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान यातायात के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने स्कूल-कॉलेजों से शुरुआत की।
स्कूल-कॉलेजों में यातायात पुलिस की प्रतियोगिताएं शुरू कराईं। इसे देखते हुए अन्य जिलों ने भी इसे अपने यहां के स्कूलों कॉलेजों में शुरू किया। स्कूल कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता था। इसके अलावा उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सभी थानों को दो-दो साइकिल दी थी। साथ ही थाना प्रभारी से लेकर सिपाही तक को साइकिल से गश्त करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने इसकी शुरुआत करते हुए सेक्टर-21सी स्थित अपने कार्यालय से आठ जवानों को साइकिल पर बिठाकर उन्हें संबंधित थाने भेजा था। उनका मानना था कि इससे आम लोगों की नजर में पुलिस की छवि में सुधार आएगा। इसके अलावा उन्होंने अपने कार्यकाल में शहर में कई बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई की थी। फरवरी 2013 को उनका यहां से तबादला हो गया था। इसके बाद उन्होंने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सहित कई विभागों का कार्यभार संभाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed