{"_id":"69a18a903dec79961d0f94fb","slug":"dfgsdf-faridabad-news-c-24-1-pal1006-122094-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: होडल-पटौदी रोड को चौड़े करने का मुद्दा विधानसभा में उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: होडल-पटौदी रोड को चौड़े करने का मुद्दा विधानसभा में उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।
हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में होडल-पटौदी रोड की चौड़ाई बढ़ाने की मांग उठाई। विधायक ने कहा कि बढ़ते यातायात और दुर्घटनाओं के खतरे को देखते हुए इस रोड को चार लेन का बनाया जाना आवश्यक है। लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड की ऋण सहायता के तहत होडल से बिलासपुर चौक (किलोमीटर जीरो से 71) तक फोर लेन निर्माण के लिए 616 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके लिए 80 हेक्टेयर भूमि का प्रतिपूरक वनीकरण वन विभाग से प्रक्रियाधीन है। इसी तरह बिलासपुर चौक से कुलाना वाया पटौदी (किलोमीटर 71 से 96) तक फोर लेन निर्माण के लिए 476 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके लिए 27 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। वन मंजूरी और ऋण स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।