{"_id":"6ad0c8f982fb6d597806d074","slug":"dfgfdg-faridabad-news-c-24-1-pal1008-129206-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एसवीएसयू में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एसवीएसयू में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) में बृहस्पतिवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्किल डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी साइंसेज, टेक्निकल क्लब और डीएसडब्ल्यू के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज संस्था की प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया।
पलवल मेडिटेशन सेंटर की इंचार्ज बीके कुसुम बहन ने कहा कि नशा जीवन को बर्बाद कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेडिटेशन के माध्यम से पढ़ाई पर एकाग्रता बढ़ाने के उपाय बताए। बीके रितु ने नशे के विभिन्न प्रकारों और उनके खतरों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि युवा दूसरों की देखा-देखी नशे की लत में न पड़ें। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। मुख्य अतिथि कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को आत्मअनुशासन, अच्छी संगति और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
डीन डॉ. सुचित्रा वशिष्ठ ने अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि डीन प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।